411 REFERENCE · Wikipedia
वीडियो गेम की लत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वीडियो गेम की लत ( वीजीए ), को गेमिंग डिसऑर्डर या इंटरनेट गेमिंग डिसऑर्डर के रूप में भी जाना जाता है, इसे आमतौर पर एक मनोवैज्ञानिक लत के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसमें लंबे समय तक बिना रूके वीडियो गेम खेलने से एक व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है और उसके अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने की क्षमता भी कम हो जाती है। यह और इससे संबंधित अवधारणाएं कई अध्ययनों में विशेषज्ञों के बीच काफी शोध, बहस और चर्चा का विषय रही हैं और इनसे चिकित्सा, वैज्ञानिक और गेमिंग समुदायों के भीतर काफी विवाद भी उत्पन्न हो गया है। इस तरह के विकारों का पता तब चलता है जब कोई व्यक्ति नकारात्मक परिणामों की परवाह किए बिना दैनिक जिम्मेदारियों या अन्य हितों की पूरा करने की अपेक्षा गेमिंग गतिविधियों से जुड़ा रहता है। जैसा कि आईसीडी-11 द्वारा परिभाषित किया गया है, इस विकार का मुख्य लक्षण गेमिंग पर आत्म नियंत्रण की कमी होना है। https://www.engadget.com/2017/12/27/the-who-may-add-video-games-to-its-list-of-recognized-addictions/ The WHO may add video games to its list of recognized addictions Krishna Swapna 27 December 2017 Engadget https://web.archive.org/web/20171228003102/https://www.engadget.com/2017/12/27/the-who-may-add-video-games-to-its-list-of-recognized-addictions/ 28 December 2017 27 December 2017
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने रोगों के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण (आईसीडी) के 11वें संशोधन में गेमिंग डिसऑर्डर को शामिल किया है। 5 June 2019 अमेरिकन साइकिएट्रिक एसोसिएशन (एपीए) ने 2013 में इंटरनेट गेमिंग डिसऑर्डर को डायग्नोस्टिक एंड स्टैटिस्टिकल मैनुअल ऑफ मेंटल डिसऑर्डर में शामिल करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य न होना बताते हुए इसे आगे के अध्ययन के योग्य माना था। https://satta-matka.com.in/responsible-gambling/ जिम्मेदार गेमिंग en-US 2024-01-13http://dsm.psychiatryonline.org/content.aspx?bookid=556§ionid=41101794 Conditions for Further Study Diagnostic and Statistical Manual of Mental Disorders American Psychiatric Association https://web.archive.org/web/20140903152324/http://dsm.psychiatryonline.org/content.aspx?bookid=556§ionid=41101794 3 September 2014 31 August 2014 5th
रोग की पहचान से जुड़ा मुख्य विवाद यह है कि क्या विकार एक अलग नैदानिक इकाई है या अंतर्निहित मानसिक विकारों का प्रकटीकरण है। इससे जुड़े शोध-अनुसंधान के तहत कई तरह के दृष्टिकोणों पर विचार किया गया है, लेकिन सार्वभौमिक रूप से मानकीकृत या सहमति प्राप्त परिभाषा नहीं निर्धारित हो पाई है, जिससे साक्ष्य-आधारित सिफारिशों को आगे बढ़ाने में कठिनाइयाँ हो रही हैं।
रोग की परिभाषा और पहचान
अपनी रिपोर्ट में, अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) को विज्ञान व सार्वजनिक स्वास्थ्य परिषद ने "गेमिंग ओवरयूज" को परिभाषित करने के लिए प्रतिदिन दो घंटे की उपयोग सीमा निर्धारित करने के लिए कहा है, जिसका आधार अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा दिये गये प्रतिदिन एक से दो घंटे के "स्क्रीन टाइम" दिशानिर्देश को बनाया गया है। http://psychcentral.com/blog/images/csaph12a07.pdf Emotional and Behavioral Effects, Including Addictive Potential, of Video Games https://web.archive.org/web/20100415224600/http://psychcentral.com/blog/images/csaph12a07.pdf 15 April 2010 31 January 2009 हालांकि, परिषद की रिपोर्ट में उद्धृत ईएसए दस्तावेज़ में प्रतिदिन दो घंटे का डेटा शामिल नहीं है। http://www.theesa.com/files/2005EssentialFacts.pdf 2005 Sales, Demographics, and Usage Data https://web.archive.org/web/20080325220544/http://www.theesa.com/files/2005EssentialFacts.pdf 25 March 2008 31 January 2009
अमेरिकन साइकियाट्रिक एसोसिएशन
जबकि अमेरिकन साइकिएट्रिक एसोसिएशन (APA) वीडियो गेम की लत को एक विकार नहीं मानता है, मौजूदा साक्ष्यों के आधार पर, संगठन ने वीडियो गेम की लत को डीएसएम-5 में इंटरनेट गेमिंग विकार के रूप में "अधिक शोध-अध्ययन की जरूरत है" के रूप में शामिल किया है। 6 Petry NM, Rehbein F, Gentile DA, Lemmens JS, Rumpf HJ, Mößle T, Bischof G, Tao R, Fung DS, Borges G, Auriacombe M, González Ibáñez A, Tam P, O'Brien CP September 2014 et. al. An international consensus for assessing internet gaming disorder using the new DSM-5 approach Addiction 109 9 1399–406 10.1111/add.12457 24456155 वीडियो गेम की लत इंटरनेट गेमिंग की लत की तुलना में काफी व्यापक अवधारणा है, लेकिन अधिकांश वीडियो गेम की लत इंटरनेट गेमिंग से जुड़ी होती है। एपीए ने सुझाव दिया है, खान की तरह, http://www.ama-assn.org/ama1/pub/upload/mm/467/csaph12a07.doc Report of the council on science and public health Khan Mohamed K. 2006 https://web.archive.org/web/20080302220652/http://www.ama-assn.org/ama1/pub/upload/mm/467/csaph12a07.doc 2 March 2008 25 June 2007 कि वीडियो गेम की लत के प्रभाव (या लक्षण) अन्य प्रस्तावित मनोवैज्ञानिक आदतों के समान हो सकते हैं। वीडियो गेम की लत बाध्यकारी जुआ समस्या (कम्पल्सिव गैंबलिंग) की भाँति एक आवेग नियंत्रण(इंपल्स कंट्रोल) विकार हो सकता है। http://www.healthsystem.virginia.edu/internet/psych-training/seminars/impulse%20control%20disorders%203-12-04.pdf Impulse control disorders: a clinical and psychobiological perspective Brown Gerald L. 15 March 2004 https://web.archive.org/web/20060917065352/http://www.healthsystem.virginia.edu/internet/psych-training/seminars/impulse%20control%20disorders%203-12-04.pdf 17 September 2006 25 June 2007 http://www.theaustralian.com.au/story/0,20867,20632039-27699,00.html Study finds computer addiction is linked to impulse control disorder 24 October 2006 The Australian News 25 June 2007 एपीए बताता है कि क्यों इंटरनेट गेमिंग विकार को एक विकार के रूप में प्रस्तावित किया गया है:यह निर्णय इस परिस्थिति से जुड़े काफी सारे अध्ययनों और इसके परिणामों की गंभीरता पर आधारित था। . . . विशिष्ट लक्षणों और विशेष रूप से गेमिंग से जुड़ी चिकित्सकीय समस्याओं के बढ़ते मामलों के कारण, कार्यसमूह ने डीएसएम-5 की धारा 3 में इंटरनेट गेमिंग विकार को शामिल करने की सिफारिश की है। Petry Nancy M. O'Brien Charles P. 2013 Internet gaming disorder and the DSM-5 https://archive.org/details/sim_british-journal-of-addiction_2013-07_108_7/page/n9 Addiction en 108 7 1186–1187 10.1111/add.12162 23668389 free
संदर्भ