411 REFERENCE · Wikipedia
मैतै मायेक लिपि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेइतेइ मायेक मणिपुरी भाषा मणिपुर Meitei Mayek.png U+ABC0..U+ABFFU+AAE0..U+AAFF Mtei
मैतै लिपि या मैतै मायेक एक लिपि है जो १८वीं सदी तक मणिपुरी भाषा के लिये इस्तेमाल होती थी। धीरे-धीरे मणिपुरी लिखने के लिये इसका स्थान बंगाली लिपि ने ले लिया। २०वीं सदी के अन्त में इसे फिर से प्रयोग में लाने के लिये कुछ प्रयास किए जा रहे थे।Socio-linguistic Situation in North-east India https://web.archive.org/web/20140707141536/http://books.google.com/books?id=hnYShQ7TryMC 7 जुलाई 2014 , Pauthang Haokip, pp. 62, Concept Publishing Company, 2011, ISBN 9788180697609, ... It should be noted here that Meitei Mayek was used until the eighteenth century ... Recently, the Meitei Mayek was reintroduced again as the writing system of the Manipuris ...
व्यंजन, स्वर तथा अन्य वर्ण
मैतै लिपि में १५ व्यंजन और ३ स्वर लिखने के चिह्न उपलब्ध हैं। इनके अलावा अन्य भारतीय लिपियों से लिये गये ९ अतिरिक्त चिह्न भी उपलब्ध हैं। हर अक्षर का नाम शरीर के किसी भाग पर रखा गया है। उदाहरण के लिये प्रथम अक्षर 'क' की ध्वनि रखता है और उसका नाम 'कोक' (अर्थात 'सिर') है। दूसरे अक्षर का नाम 'साम' (यानि 'बाल') और तीसरे का नाम 'लाइ' (यानि 'माथा') है।
इसके अतिरिक्त मैतै में ८ विशेष वर्ण हैं जो अक्षर (syllables) के अन्त में लगाए जाते हैं स्वरविहीन व्यंजन हैं (प् त् क् म् न् ङ् ल्) । इस प्रकार अक्षरान्त (सिलैबल ब्रेक) को देखना आसान हो जाता है।
मैतै माएक लिपि की कुछ विशिष्टताएँ
right|thumb|300px|युम्बानलोल या युम्पानलोल -- छ्ठी शताब्दी की ताबें की छह पट्टिकाएँ जिन पर मैते लिपि में लिखा है।
right|thumb|300px|पूर्वी इम्फाल से प्राप्त एक शिला खण्ड जिस पर मैते भाषा एवं मैते लिपि में राजा का आदेश लिखा है।
स्वतंत्र स्वरों में केवल अ, इ, उ के लिए अलग संकेत हैं। बाकी स्वतंत्र स्वरों को 'अ' के ऊपर मात्रा लगाकर लिखते हैं, जैसे 'ए' लिखने के लिए 'अ' के ऊपर 'ए की मात्रा' लगा दिया जाता है।
छ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण के लिए संकेत नहीं हैं। अर्थात् मूल मणिपुरी शब्दों के लिए इनका उपयोग नहीं होता। उदाहरण के लिए 'मणिपुर' को मणिपुरी लिपि में 'मनिपुर' लिखा जाता है। यूनिकोड 6 में विस्तारित करने के बाद ये वर्ण अब यूनिकोड में उपलब्ध हैं। भारतीय भाषाओं (जैसे संस्कृत) के शब्दों को लिखने के लिए इनका उपयोग किया जा सकता है।
संयुक्त होने पर वर्णों के रूप नहीं बदलते, जैसे अधिकांश भारतीय लिपियों में होता है।
वे स्वरविहीन व्यंजन जो अक्षर (सिलैबल) के अन्त में नहीं हैं, उनके तथा उनके बाद वाले व्यंजन के नीचे एक रेखा लगा दी जाती है जो उनके संयुक्ताक्षर होने का संकेत करती है।
सिलैबिल के अन्त में आने वाले वर्ण (लोनसुम), एक प्रकार से सिलैबिल के अन्त का भी संकेत करते हैं। ये वर्ण मूल वर्णों से कुछ भिन्नता लाकर बनाए गए हैं।
यह नहीं कहा जा सकता कि यह लिपि, किस लिपि से उद्भूत (निकली) है।
वर्ण अक्षरान्त देवनागरी वर्ण का नाम (अर्थ) ꯀ ꯛ क / क् ꯀꯣꯛ / कोक् (सिर) ꯁ स ꯁꯝ / सम् (केश/बाल) ꯂ ꯜ ल / ल् ꯂꯥꯏ / लाई (ललाट) ꯃ ꯝ म / म् ꯃꯤꯠ / मित् (आँख) ꯄ ꯞ प / प् ꯄꯥ / पा (बरौनी/पलक) ꯅ ꯟ न /न् ꯅꯥ / ना (कान) ꯆ च ꯆꯤꯜ / चिल् (ओठ) ꯇ ꯠ त /त् ꯇꯤꯜ / तिल् (लार ) ꯈ ख ꯈꯧ / खौ (गला) ꯉ ꯡ ङ /ङ् ꯉꯧ / ङौ (आत्मा) ꯊ थ ꯊꯧ / थौ (छाती) ꯋ व ꯋꯥꯏ / वाई (हृदय?) ꯌ य ꯌꯥꯡ / याङ् (पीठ/रीढ़) ꯍ ह ꯍꯨꯛ / हुक् (अस्थि जोड़?) ꯎ उ ꯎꯟ / उन् (त्वचा) ꯏ ꯢ इ / ई ꯏ / ई (रक्त) ꯐ फ ꯐꯝ / फम् (मल) ꯑ अ ꯑꯇꯤꯌꯥ / अतिया (आकाश) ꯒ ग ꯒꯣꯛ / गोक् ꯓ झ ꯓꯝ / झम् ꯔ र ꯔꯥꯏ / राई ꯕ ब ꯕꯥ / बा ꯖ ज ꯖꯤꯜ / जिल् ꯗ द ꯗꯤꯜ / दिल् ꯘ घ ꯘꯧ / घौ ꯙ ध ꯙꯧ / धौ ꯚ भ ꯚꯝ / भम्
विस्तारित व्यंजन
ꫢ -- छ
ꫣ -- ञ
ꫤ -- ट
ꫥ -- ठ
ꫦ -- ड
ꫧ -- ढ़
ꫨ -- ण
ꫩ -- श
ꫪ -- ष
मात्राएँ
यहाँ मात्राओंरों को 'ꯀ' (क) के ऊपर लगाकर मात्राओं का स्वरूप दिखाया गया है।
मात्राएँ ꯀ + ꯣ = ꯀꯣ ꯀ + ꯤ = ꯀꯤ ꯀ + ꯥ = ꯀꯥ ꯀ + ꯦ = ꯀꯦ ꯀ + ꯧ = ꯀꯧ ꯀ + ꯨ = ꯀꯨ ꯀ + ꯩ = ꯀꯩ ꯀ + ꯪ = ꯀꯪ तुल्य देवनागरी को कि का के कौ कु कै कं
अन्य वर्ण
यदि ( ꯬ ) , अक्षर (syllable) के अन्त में लगा हो तो इसका अर्थ कि अक्षर का टोन धीमा (downkey) होगा।
व्यंजनों का संयुक्त रूप दिखाने के लिए दोनों संयुक्त व्यंजनों के नीचे रेखा ( ꯭ ) खींच दी जाती है। उदाहरण के लिए, ꯄ꯭ꯔ = 'प्र' । नीचे वाली रेखा के यूनिकोड का स्थान, दोनों व्यंजनों के यूनिकोड के बीच में होता है।
वाक्य के अन्त का सूचक -- ( ꯫ )
अंक और संख्या
अंक 0 1 2 3 4 5 6 7 8 9 मेइतेइ में ꯰
फुन् ꯱
अमा ꯲
अनि ꯳
अहुम् ꯴
मारि ꯵
मङा ꯶
तरुक ꯷
निपाल ꯸
मापल ꯹
तरा
कुछ उदाहरण
नीचे कुछ मसालों के नाम मेइतेइ लिपि तथा देवनागरी लिपि में अर्थ सहित दिए गए हैं-
ꯀꯐꯣꯢ - कफोइ - Pomegranate
ꯛꯔꯤ ꯄꯇꯥ - करि पता - Curry leaves
ꯀꯨꯁꯨꯝꯂꯩ - कुसुमलै - Safflower
ꯀꯦꯁꯔ - केशर - Saffron
ꯀꯦꯇꯨꯀꯤ - केतुकी - Kewra flowers
ꯀꯦꯇꯦꯀꯤ - केतेकी - Kewra flowers
ꯀꯣꯝꯂꯥ - कोमला - Orange
ꯁꯤꯡ - शिङ - Ginger
ꯂꯩꯁꯥꯕꯤ - लैशाबी - Paracress
ꯂꯧꯡ - लौङ - Cloves
ꯃꯆꯨ - मचु - Turmeric
ꯃꯌꯥꯡꯇꯣꯟ - मयाङतोन - Basil
ꯃꯪꯒꯦ - मंगे - Tamarind
ꯃꯨꯛꯊ꯭ꯔꯨꯕꯤ - मुक्थ्रूबी - Sichuan Pepper
ꯃꯦꯊꯤ - मेथि - Fenugreek Seeds
ꯃꯣꯅꯁꯥꯎꯕꯤ ꯃꯥꯅꯕꯤ - मोनशाओबी मानबी - Epazote
ꯃꯣꯔꯣꯛ - मोरोक - Chile
ꯄꯨꯗꯤꯅꯥ - पुदिना - Peppermintꯄꯥꯈꯣꯟ - पाखोन - Dill
ꯅꯨꯁꯤꯍꯤꯗꯥꯛ - नुशीहीदाक - Peppermint
ꯅꯥꯎꯁꯦꯛ ꯂꯩ - नाओशेक लै - Basil
ꯆꯝꯄ꯭ꯔꯥ - चम्प्रा - Lime
ꯆꯅꯝ - चनम - Garlic
ꯆꯈꯣꯡ ꯃꯆꯥ - चखोङ मचा - Water Pepper
ꯆꯥꯟꯇ꯭ꯔꯨꯛ - चान्त्रुक - Cresses
ꯇꯨꯜꯁꯤ - तुलसी - Basil
ꯇꯨꯜꯁꯤꯄꯝꯕꯤ - तुलसीपम्बी - Basil
ꯇꯨꯅꯤꯡꯀꯣꯛ - तुनिङकोक - Chameleon plant
ꯇꯤꯜꯍꯧ - तिलहौ - Onion & Shallot
ꯇꯦꯖꯕꯇꯥ - तेजबता - Indian Bay-leaf
ꯇꯣꯢꯗꯤꯡ - तोइदिङ - Sesame Seeds
ꯌꯨꯕꯤ - युबी - Coconut
ꯌꯥꯢꯉꯪ - याइङं - Turmeric
ꯍꯪꯒꯥꯝ - हंगाम - Black Mustard
ꯍꯤꯡ - हीङ - Asafetidaꯍꯥꯎꯅꯥ - हाओना - Lemon Grass
ꯍꯩꯅꯧ - हैनौ - Mango
ꯍꯩꯖꯥꯡ - हैजाङ - Lemon
ꯍꯣꯞ - होप - Fennel Seeds
ꯎꯁꯤꯡꯁꯥ - उशिङशा - Ceylon Cinnamon
ꯎꯂꯩꯔꯣꯝ - उलैरोम - Annatto
ꯎꯔꯩꯔꯣꯝ - उरैरोम - Annatto
ꯐꯛꯄꯥꯢ - फकपाय - Vietnamese Coriander
ꯐꯗꯤꯒꯣꯝ - फदिगोम - Coriander
ꯑꯋꯥ ꯐꯗꯤꯒꯣꯝ - अवा फदिगोम - Long Coriander
ꯑꯖꯋꯥꯌꯟ - अजवायन - Ajwain Seeds
ꯑꯗꯨꯔ ꯒꯨꯂꯥꯕ - अदुर गुलाब - Damask Rose
ꯑꯦꯂꯥꯏꯆꯤ - एलाइची - Cardamom
ꯒꯨꯂꯥꯕ - गुलाब - Damask Rose
ꯒꯣꯜꯃꯣꯔꯣꯛ - गोलमोरोक - Pepper
ꯕꯗꯥꯝ - बदाम - Almond
ꯖꯤꯔꯥ - जीरा - Cumin Seeds
ꯖꯥꯢꯐꯜ - जायफल - Nutmeg & Mace
मैतै मायेक लिपि का यूनिकोड
मेइतेइ मायेक लिपि को यूनिकोड में अक्टूबर २००९ में सम्मिलित किया गया था।
ब्लॉक
मितेई मयेक्UABC0_as_of_Unicode_version 1UABC0_grey 2Official Unicode Consortium code chart (PDF) 0 1 2 3 4 5 6 7 8 9 A B C D E F U+ABCx ꯀ ꯁ ꯂ ꯃ ꯄ ꯅ ꯆ ꯇ ꯈ ꯉ ꯊ ꯋ ꯌ ꯍ ꯎ ꯏ U+ABDx ꯐ ꯑ ꯒ ꯓ ꯔ ꯕ ꯖ ꯗ ꯘ ꯙ ꯚ ꯛ ꯜ ꯝ ꯞ ꯟ U+ABEx ꯠ ꯡ ꯢ ꯣ ꯤ ꯥ ꯦ ꯧ ꯨ ꯩ ꯪ ꯫ ꯬ ꯭ U+ABFx ꯰ ꯱ ꯲ ꯳ ꯴ ꯵ ꯶ ꯷ ꯸ ꯹ Notes
1.UABC0_as_of_Unicode_versionAs of Unicode version 10.0
2.UABC0_greyGrey areas indicate non-assigned code pointsMeetei Mayek
विस्तारित मितेई मयेकUAAE0_as_of_Unicode_version 1UAAE0_grey 2Official Unicode Consortium code chart (PDF) 0 1 2 3 4 5 6 7 8 9 A B C D E F U+AAEx ꫠ ꫡ ꫢ ꫣ ꫤ ꫥ ꫦ ꫧ ꫨ ꫩ ꫪ ꫫ ꫬ ꫭ ꫮ ꫯ U+AAFx ꫰ ꫱ ꫲ ꫳ ꫴ ꫵ ꫶ dashed black Notes
1.UAAE0_as_of_Unicode_versionAs of Unicode version 10.0
2.UAAE0_greyGrey areas indicate non-assigned code pointsMeetei Mayek Extensions
इन्हें भी देखें
मैतै लोग
मणिपुरी भाषा
पूर्वी नागरी
बाहरी कड़ियाँ
Iyek: A Mitai Mayek Documentation and Transliteration System
Meetei/Meitei Mayek Text Processing Tool https://web.archive.org/web/20200612045322/https://www.iitg.ac.in/cseweb/tts/mwn/lmm/#section1 12 जून 2020
सन्दर्भ
श्रेणी:मणिपुर
श्रेणी:वर्णमाला