Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अहाब

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अहाब ओम्री का पुत्र और इसरायल का राजा (८७५ ई. पू. - ८५२ ई. पू.)। उसे पिता द्वारा न केवल जोर्दन के पूर्व में गिलीद का राज्य मिला बल्कि मोब का राज्य उत्तराधिकार में प्राप्त हुआ। अहाब का विवाह सीदान के राज एशबाल की पुत्री जेज़ेबेल के साथ हुआ। जेज़ेबेल ने अपने देश की शासनप्रणाली और बालदेवता की पूजा प्रचलित करनी चाही। यहूदी केवल अपने राष्ट्रीय देवता एकमात्र यहवे की ही पूजा करते थे। उन्होंने पैगंबर एलिज़ा के नेतृत्व में बाल की पूजा के विरोध में विद्रोह किया। सीरियकों के साथ लड़ते हुए अहाब की मृत्यु हुई। श्रेणी:इजरा। यल का इतिहास