411 REFERENCE · Wikipedia
गोपाल गांव, चौखुटिया तहसील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|462x462px|गोपाल गाँवअंगूठाकार|446x446पिक्सेल|ख़ज़ानी
गोपाल गाँव, चौखुटिया तहसील में भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के अल्मोड़ा जिले का एक सुन्दर गाँव है। जो कि अपनी सुंदरता और प्राकृतिक सौन्दर्यता के लिए प्रसिद्ध है। गाँव की प्रमुख भाषा कुमाउनी और हिंदी है। इसके उत्तर दिशा में सुरना, दक्षिण मे बसोली, पूर्व में फड़िका और पश्चिम दिशा में चमन गांव स्थित है।
गाँव का मुख्य व्यसाय कृषि तथा पशु पालन है। यहां के लोग अनेक प्रकार के सब्ज़ियों का भी उत्पादन करते है जिसमे मुख्यतः आलू,प्याज,लहसन,गढेरी(अरबी ) आदि है। जो यहां के आय का प्रमुख साधन हैं
गाँव के समीप ही प्राथमिक विद्यालय सुरना गोपाल गाँव हैं जिसकी दूरी गाँव से लगभग 2 km हैं तथा हाई स्कूल- विद्यालय तिमिलखाल मे हैं जिसकी दूरी गाँव से लगभग 4.5 km तथा इण्टर विद्यालय, मासी तथा जौरासी मे है जिनकी दूरी गाँव से लगभग 8.0 km हैं गाँव के युवा शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रतिदिन पैदल चलकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए इन विद्यालयों में जाते हैं।
गाँव गोपाल गांव, चौखुटिया तहसील अल्मोड़ा कुमाउनी और हिंदी उत्तराखण्ड 263658 05.9°C to 30.8°C light rain 92 अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र कुमाऊँ मण्डल
गाँव का मुख्य बाजार मासी तथा चौखुटिया है जिनकी दूरी क्रमशः 8.0 km तथा 20.00 km है। गाँव के ग्रामीण इन्ही मुख्य बाजारों से अपने रोजमर्रा का सामान पैदल चलकर खरीद कर लाते है।
गांव में आप को आम,माल्टा,अनार आदि के पेड़ देखने को मिलेंगे तथा यहाँ के घने जंगलो में आप को बाज,चीड़, काफल,जामुन, उतीश आदि के पेड़ देखने को मिलेंगे और इन्ही घने जंगलो में आप को तेंदुआ, जगली सूअर और अनेक प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे |
अगर पिछले कुछ सालो की बात करे तो गांव से पलायन बहुत अधिक संख्या में हुआ है जिसका प्रमुख कारण गांव किसी भी प्रकार का व्यसाय का न होना |
इन्हें भी देखें
प्रमुख स्थल
अन्य तस्वीरें
बाएँ|394x394पिक्सेल|काफल का पेड़|फ़्रेमहीनबाएँ|अंगूठाकार|352x352पिक्सेल|गौ साला
गांव, गोपाल, चौखुटिया तहसील
गांव, गोपाल, चौखुटिया तहसील