411 REFERENCE · Wikipedia
अदामिंते माकन अबू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मलयालम चलचित्र जिसे 2011 में हुए राष्ट्रीय चलचित्र समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित ४ राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। इसे 2011 में भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कारों के लिए आधिकारिक प्रविष्टि भी घोषित किया गया था। मानवीय मूल्यों को समझाने वाली यह एक साधारण रूप से कही गई कहानी है। जो हृदय पर अमिट छाप छोड़ती है।
कलाकार
इस चलचित्र के निर्देशक, लेखक और सह निर्माता सलीम अहमद हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। मुख्य भूमिका सलीम कुमार और जरीना वहाब ने निभायी है।
कहानी
इस फिल्म की कहानी एक गरीब मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका मुख्य किरदार बहुत ही मुश्किलों के बाद हज जाने के लिए पैसे जुटा पाता है।
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:मलयालम फ़िल्में
श्रेणी:सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म