411 REFERENCE · Wikipedia
किंग अंकल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किंग अंकल किंग अंकल.jpg किंग अंकल का पोस्टर राकेश रोशन राकेश रोशन राजेश रोशन अनीस बज़्मी (संवाद) जैकी श्रॉफ, शाहरुख़ ख़ान, अनु अग्रवाल, नगमा, परेश रावल, सुष्मिता मुखर्जी, पूजा रूपारेल मोहन कौल रवि कपूर 5 फरवरी, 1993 नदीम ख़ान संजय कुमार भारत हिन्दी
किंग अंकल 1993 की हिन्दी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फ़िल्म का निर्देशन-निर्माण राकेश रोशन द्वारा किया गया है। इसमें जैकी श्रॉफ और अनु अग्रवाल हैं। शाहरुख़ ख़ान, नगमा, परेश रावल, सुष्मिता मुखर्जी, पूजा रूपारेल, देवेन वर्मा सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।18 कलाकार होने के बावजूद भी फिल्म हुई फ्लॉप, शाहरुख ने छोड़ने की जताई थी इच्छा, मगर... https://hindi.filmibeat.com/features/18-actors-worked-in-the-film-king-uncle-shahrukh-khan-expressed-his-desire-to-leave-the-movie-117457.html?story=2 25 जुलाई 2023 hindi.filmibeat.com 20 जुलाई 2023 hi
संक्षेप
अशोक बंसल (जैकी श्रॉफ) अमीर और बेहद सख्त उद्योगपति है। उसकी माँ उसे और उसके दो अन्य भाई-बहनों को छोड़कर एक अमीर आदमी के पास चली गई थी। इसलिए वह गरीब लोगों से नफरत करने लगता है और अमीर बनने के लिए कड़ी मेहनत करना शुरू कर देता है। धन अर्जित करने की प्रक्रिया में, वह एक असहनीय अनुशासक बन जाता है। वह अपने छोटे भाई अनिल (शाहरुख़ ख़ान) और बहन सुनीता की उपेक्षा करता है। वह अपनी बहन सुनीता की शादी एक ऐसे व्यक्ति (दलीप ताहिल) से करवाता है जो सिर्फ पैसों के पीछे है। हालाँकि वह अशोक के मैनेजर (विवेक बासवानी) से प्यार करती है। अनिल अपने भाई की मनमानी के खिलाफ जाता है और घर छोड़कर एक गरीब लड़की कविता (नगमा) से शादी कर लेता है।
एक अनाथ मुन्ना, अशोक बंसल के घर आती है और सख्त अशोक को पिघलाने की कोशिश करती है। वह अशोक के घर में उत्पात मचाती है और अंततः उसकी आंखों का तारा बनने में सफल हो जाती है। जबकि वह उसे अनाथ आश्रम की षडयंत्रकारी और शराबी संचालिका (सुष्मिता मुखर्जी) से वापस लाने की कोशिश करता है। मुन्ना के सुझावों की बदौलत, वह अपनी बहन को उसके पति से मुक्त कराता है और उसे घर ले आता है।
अनाथालय की संचालिका की असल सच्चाई जाने बिना अशोक उसे मुन्ना को ले जाने देता है। वह महसूस करता है कि उसे मुन्ना की याद आती है। वह मुन्ना को संचालिका और उसके अपराधी प्रेमी (परेश रावल) के चंगुल से बचाते हुए गोद लेने का फैसला करता है। अशोक बंसल अंततः मुन्ना की मदद से अपने परिवार के साथ मतभेदों को सुधारता है और एक बड़े खुशहाल परिवार के साथ एक दयालु व्यक्ति बन जाता है।
मुख्य कलाकार
जैकी श्रॉफ — अशोक बंसल / किंग अंकल
शाहरुख़ ख़ान — अनिल बंसल
नगमा — कविता
अनु अग्रवाल — फैनी
पूजा रूपारेल — मुन्ना
निवेदिता जोशी — सुनीता बंसल
परेश रावल — प्रताप
सुष्मिता मुखर्जी — शान्ति
देवेन वर्मा — करीम, मुख्य बावर्ची
दलीप ताहिल — प्रदीप मलिक
भरत कपूर — प्रदीप का भाई
विवेक बासवानी — कमल
दिनेश हिंगू — चुन्नीलाल
राज किशोर — बंसल का कमर्चारी
संगीत
गीत गायक राजेश रोशन इस जहाँ की नहीं है तुम्हारी आँखें नितिन मुकेश, लता मंगेशकर 5:08 इंदीवर तारे आसमाँ के धरती पे साधना सरगम 5:31 इंदीवर अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो अलका यागनिक, सुदेश भोंसले 6:16 जावेद अख्तर दिल माने जिसे वोही अपना कुमार सानु 1:29 इंदीवर खुश रहने को जरूरी विनोद राठौड़, अलका यागनिक, नितिन मुकेश, साधना सरगम 6:03 इंदीवर काटे नहीं तू क्यों अपनी मूँछ सपना मुखर्जी, सुदेश भोंसले 7:31 जावेद अख्तर हम रहे ना रहे यहाँ पर साधना सरगम 1:50 इंदीवर फैनी ने मुझे बुलाया सुदेश भोंसले, आशा भोंसले 4:42 जावेद अख्तर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0107321 किंग अंकल
श्रेणी:1993 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:राजेश रोशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में