411 REFERENCE · Wikipedia
वाइकिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वाइकिंग (Viking) ८वीं से लेकर ११वीं सदी ईसवी में सुदूर उत्तरी यूरोप के स्कैंडिनेविया क्षेत्र में रहने वाले उन 'नॉर्स' (Norse) लोगों को कहा जाता था जो सिपाही, व्यापारी, समुद्री डाकू या खोजयात्री बनकर यूरोप, एशिया और उत्तरी अटलांटिक द्वीपों में जाते थे और अक्सर बसते थे। वे अपनी लम्बी नौकाओं में कुस्तुंतुनिया, रूस, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, स्पेन इत्यादि जाते थे। अक्सर वे जाकर शहरों-प्रान्तों पर धावा बोलते थे और उनके धन, संपत्ति और कभी-कभी स्त्रियाँ और बच्चों को भी उठाकर ले जाते थे।
== इन्हें भी देखें ==
स्कैंडिनेविया
== सन्दर्भ ==