411 REFERENCE · Wikipedia
जातिंगा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जातिंगा Jatingaজাতিংগা जातिंगा India Assam 25.125 93.026 inline, title असम में स्थिति ज़िला डिमा हासाओ ज़िला प्रान्त असम देश 2027 2011 भाषाएँ प्रचलित खासी, हाफलांग हिन्दी, असमिया
जातिंगा (Jatinga) भारत के असम राज्य के डिमा हासाओ ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह गुवाहाटी से लगभग ३३० किमी दूर, एक पहाड़ी कटक पर स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग २७ और राष्ट्रीय राजमार्ग ६२७ यहाँ से गुज़रते हैं।http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 2004-06-16 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 2008-11-01 Census Commission of India
पक्षियों की सामूहिक विस्मृति और मौत
मॉनसून के दिनों में कोहरे-वाली अंधेरी रातों में जातिंगा और कुछ अन्य स्थानों पर देखा गया है कि कई पक्षी जातियाँ गाँव में जलती रोशनियों से भ्रमित होकर उत्तर दिशा से आते हैं और गाँव की ओर आकाश से उतरने लगते हैं। स्थानीय लोग बाँस के खम्बों के प्रयोग से इन्हें बड़ी संख्या में पकड़ लेते हैं। देखा गया है कि यह अक्सर छोटी आयु के पक्षी होते हैं। पुराने समय में मान्यता थी कि यह उतरते हुए पक्षी वास्तव में भय फैलाने के लिए आकाश से उतरती हुई आत्माएँ हैं। अब पक्षीवैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि उस समय तेज़ हवाओं के चलने से पक्षी (विशेषकर छोटी उम्र के पक्षी) अपने घोंसलों से भटक जाते हैं और गाँव में रोशनी देखकर वहाँ आश्रय ढूंढते हुए आते हैं और खम्बों से टकराकर मारे जाते हैं।
इन्हें भी देखें
डिमा हासाओ ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:डिमा हासाओ ज़िला
श्रेणी:असम के गाँव
श्रेणी:डिमा हासाओ ज़िले के गाँव