Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विलियम विल्सन (तैराकी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|"तैराकी की कला सिखाने वाले एक सफ़ल अध्यापक को शिक्षा अथवा विज्ञान की तरह उतनी ही सोच, परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास लगाना चाहिए।" (चित्र संदर्भ: अंतर्राष्ट्ररीय स्विमिंग हॉल ऑफ़ फ़ेम) विलियम विलसन (जन्म १३ नवंबर, १८४४ लंदन, इंगलैंड में – मृत्यु १ जून, १९१२ in ग्लासगो, स्कॉटलैंड) स्कॉटिश मूल के १९वीं शताब्दी के पत्रकार, तैराकी प्रशिक्षक एवं कोच, तथा प्रतियोगी तैराकी की वैज्ञानिक तकनीकों के योगदानकर्ता थे। १८८३ में उन्होंने दी स्विमिंग इंस्ट्रक्टर प्रकाशित की, जो कि स्ट्रोक की दक्षता, सुरक्षा तथा प्रशिक्षण की आधुनिक अवधारणाओं को परिभाषित करने वाली पहली पुस्तकों में से एक थी। तैराकी में योगदान रेस के प्रारंभ तथा घुमावों का निरूपण तथा सोदाहरण व्याख्या कई घुमावों की यांत्रिकी का सुधार प्रथम जीवन रक्षक अभ्यास का विकास तैराकी के खेल के लिए प्रथम पत्रकार इंडोर तैराकी कुंड के विकास में आविष्कारक वॉटर पोलो १८७७ में विल्सन ने एक सामूहिक जलीय गेंद की खेल के नियम बनाए, जिसे उन्होंने जलीय फ़ुटबाल का नाम दिया। १८८५ में ग्रेट ब्रिटेन के तैराकी संघ ने इस खेल को मान्यता दी, जिसे अब वॉटर पोलो कहा जाता है, तथा विल्सन की नियमावली का विस्तार कारते हुए नियमों की स्थापना की। जीवन रक्षा १८९१ में विल्सन ने जीवन रक्षा अभ्यासों पर कई विस्तृत तथा सोदाहरण लेख प्रकाशित किए, तथा स्थानीय तैराकी संघों को जीवन रक्षक तकनीकों में कुशलता के लिए पुरस्कृत किया। विल्सन की विधियां एक पुस्तिका के रूप में वितरित हुईं, तथा उनके योगदान को मान्यता देने के लिए उन्हें रॉयल लाईफ़-सेविंग सोसाइटी का प्रथम लाईफ़ गवर्नर निर्वाचित किया गया था। बाहरी कड़ियाँ तैराकी तकनीकों में विलियम विल्सन का योगदान, द्वारा सेसिल कोल्विन (१९९९) विलियम विल्सन, अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग हॉल ऑफ़ फ़ेम