Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निम्न राजनीति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

निम्न राजनीति (Low Politics) एक ऐसी अवधारणा है जिसमें ऐसे सभी मामलों को शामिल किया गया है जो कि राज्य के अस्तित्व के लिए इतने महत्वपूर्ण नहीं हैं जितने की आर्थिक और सामाजिक मामले हैं। निम्न राजनीति राज्य के कल्याण का अनुक्षेत्र है। यह अवधारणा उच्च राजनीति की अवधारणा के विपरीत है जो राज्य के अस्तित्व और सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में विचार करती है। कोहन (Keohane) और नायी (Nye) ने वर्णन करते हुए बताया है कि पहले के समय, अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा पर आधारित एक सरल अंतर्निर्भरता योजना पर आधारित थे: उच्च राजनीति, और आजकल अंतरराष्ट्रीय संबंध घरेलू मुद्दों पर आधारित एक जटिल अंतर्निर्भरता द्वारा संचालित हैं: निम्न राजनीति।Jackson, Robert H. and Georg Sørensen. 2007. Introduction to International Relations: Theories and approaches. 3rd ed. Oxford ; New York: Oxford University Press, p. 106 अंतरराष्ट्रीय संबंधों का शास्त्रीय यथार्थवादी (Classical Realism) सिद्धांत केवल उच्च राजनीति को ही प्रासंगिक मानता है और निम्न राजनीति को पूरी तरह से खारिज कर देता है। जटिल अंतर्निर्भरता का उदार सिद्धांत उच्च राजनीति को खारिज किये बिना निम्न राजनीति को मौलिक सममझता है। इन्हें भी देखें अंतर्राष्ट्रीय संबंध उच्च राजनीति सन्दर्भ संदर्भ सूची Keohane and Joseph S. Nye, Power and. Interdependence: World Politics in Transition (Boston: Little, Brown, 1977) श्रेणी:राजनीतिक विज्ञान श्रेणी:राजनीतिक विज्ञान की शब्दावली श्रेणी:अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध