411 REFERENCE · Wikipedia
सुल्तान बत्तेरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुल्तान बत्तेरी Sultan Batheryസുൽത്താൻ ബത്തേരി Sulthan Bathery Ricefarm.jpg सुल्तान बत्तेरी में प्राचीन जैन मंदिर सुल्तान बत्तेरी India Kerala 11.67 76.28 inline, title केरल में स्थिति देश प्रान्त केरल ज़िला वायनाड ज़िला 901 23333 2011 भाषाएँ प्रचलित मलयालम भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 673592 दूरभाष कोड +91-4936
सुल्तान बत्तेरी (Sultan Bathery) या ज्ञानपतिवत्तम (Ganapathyvattam), भारत के केरल राज्य के वायनाड ज़िले में स्थित एक नगर है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894
नामोत्पत्ति
१८वीं शताब्दि में इस स्थान पर मैसूर के तत्कालीन शासक, टीपू सुल्तान, ने धावा बोला और यहाँ के जैन मंदिर पर कब्ज़ा कर यहाँ एक तोपख़ाना इकाई तैनात करी। अंग्रेज़ी भाषा में तोपख़ाना इकाई को "बैटरी" (Battery) कहा जाता है, इस कारणवश शहर को "सुल्तान बैटरी" कहा जाने लगा, जो विकृत होकर स्थानीय लहजे में "सुल्तान बत्तेरी" बन गया।
लोग
यहाँ की आबादी में आदिवासी समुदाय बड़ी मात्रा में सम्मिलित है। वायनाड ज़िले में लगभग ३६% लोग आदिवासी हैं और अन्य हिन्दू भी यहाँ बसे हुए हैं। इनके अलावा, यहाँ मुस्लिम और ईसाई समुदाय भी उपस्थित है।
सड़क सम्पर्क
सुल्तान बैत्तेरी का सड़क द्वारा अन्य दक्षिण भारतीय स्थानों से अच्छा सम्पर्क है। राष्ट्रीय राजमार्ग ७६६ यहाँ से मैसूर, बंगलूर और कोड़िकोड जाता है, जबकि दो राज्य राजमार्ग शहर को ऊटी, कोयम्बतूर, मंगलूर, कन्नूर, तालासेरी और कासरगोड से जोड़ते हैं।
इन्हें भी देखें
वायनाड ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:वायनाड ज़िला
श्रेणी:केरल के शहर
श्रेणी:वायनाड ज़िले के नगर