411 REFERENCE · Wikipedia
शरद केलकर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शरद केलकर (जन्म ७ ऑक्टोबर १९७६) एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों, मराठी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में दिखाई देते हैं। उन्होंने अतीत में एक फिटनेस ट्रेनर के रूप में भी काम किया है। केलकर ने बॉलीवुड, मराठी चलचित्र, टॉलीवुड, कॉलीवुड उद्योगों सहित टेलीविजन श्रृंखला, वेब सीरीज और भारतीय सिनेमा में अभिनय किया है।
== प्रारंभिक जीवन और शिक्षा ==
केलकर मूल रूप से मध्य प्रदेश, ग्वालियर शहर से है। उन्होंने ग्वालियर के प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग में एमबीए किया है।
== व्यक्तिगत जीवन ==
केलकर ने 3 जून 2005 को अपने सह-कलाकार कीर्ति गायकवाड़ केलकर से शादी की। वे दोनों नच बलिए 2 में भाग ले चुके हैं।
== सन्दर्भ ==