411 REFERENCE · Wikipedia
रंगा रंगा वैभवंगा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रंगा रंगा वैभवंग रंगा रंगा वैभवंगा नाट्य विमोचन पोस्टर गिरीशाया गिरीशाया बी. वी. एस. एन. प्रसाद पंजा वैष्णव तेज केतिका शर्मा शामदत सैनुदीन कोटागिरी वेंकटेश्वर राव देवी श्री प्रसा श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा 2022 9 02 yes भारत तेलुगु
रंगा रंगा वैभवंगा वर्ष 2022 की भारतीय तेलुगू भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं, जिसे गिरीशाया ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद ने श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा के बैनर तले किया हैं। इस फिल्म में पांजा वैष्णव तेज और केतिका शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में थे और फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया था। फिल्म की शुरुआत नकारात्मक समीक्षा के साथ हुई, जिसमें नीरस और घिसी-पिटी कहानी की आलोचना की गई थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movies/news/devi-sri-prasad-collaborates-with-armaan-malik/articleshow/91417845.cms Devi Sri Prasad collaborates with Armaan Malik 2022-05-08 The Times of India 2023-06-10 0971-8257
कथानक
ऋषि और राधा सबसे अच्छे दोस्त रामू और चंटी के बच्चे हैं। वे 14 साल की उम्र में प्यार में पड़ जाते हैं। वे अपने जन्मदिन पर एक दूसरे के साथ एक सामान्य उपहार घड़ी साझा करते हैं। हालाँकि, ऋषि राधा को उनके सहपाठी राकेश द्वारा परेशान किए जाने को देखता है और राधा को उससे बचने की चेतावनी देता है। जबकि राधा ऋषि की बातों का पालन करती है, राकेश उससे बात करने के लिए उसे बरगलाने की योजना बनाता है। वह ऋषि को गुस्सा दिलाता है और जिससे ऋषि राकेश को पीटना शुरू कर देता है तथा राधा को उसे थप्पड़ मारने के लिए प्रेरित करता है। इस घटना के साथ वे दोनों शपथ लेते हैं कि वे एक-दूसरे से तब तक बात नहीं करेंगे जब तक उनमें से एक पहले चुप्पी नहीं तोड़ेंगे। वर्तमान ऋषि और राधा चिकित्सक हैं और अभी भी प्यार में हैं लेकिन एक दूसरे से बात नहीं करते।
कलाकार
पंजा वैष्णव तेज - ऋषि के रूप में
केतिका शर्मा - राधा
नवीन चंद्र- अर्जुन प्रसाद (राधा के बड़े भाई) के रूप में
प्रभु - रामू, राधा के पिता के रूप में
तुलसी - राधा की माँ के रूप में
नरेश - ऋषि के पिता चंटी के रूप में
प्रगति - ऋषि की माँ के रूप में
शोभिता राणा - सुभा (राधा की बड़ी बहन) के रूप में
कौशिक घंटासला - ऋषि के बड़े भाई के रूप में
नागा बाबू - मंत्री के रूप में, शिव के पिता
निर्माण
फिल्म की घोषणा 2 अप्रैल 2021 को अस्थायी शीर्षक वैष्णव 3 के तहत की गई थी, जिसमें गिरीसाया ने अपने तेलुगु डेब्यू को निर्देशित किया था। 24 जनवरी 2022 को फिल्म का शीर्षक रंगा रंगा वैभवंगा रखा गया।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movie-reviews/ranga-ranga-vaibhavanga/movie-review/93946163.cms Ranga Ranga Vaibhavanga Movie Review : An outdated film that makes you go 'kothaga ledhenti'? The Times of India 2023-06-10 0971-8257
संगीत
फिल्म का साउंडट्रैक और स्कोर देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित है। इसके ऑडियो अधिकार सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा अधिग्रहित किए गए थे।https://www.thenewsminute.com/article/ranga-ranga-vaibhavanga-review-gireesaaya-s-film-uninspiring-and-unoriginal-167475 Ranga Ranga Vaibhavanga review: Gireesaaya’s film is uninspiring and unoriginal 2022-09-02 The News Minute en 2023-06-10
रिलीज़
11 फरवरी 2022 को घोषणा की गई कि फिल्म 27 मई 2022 को रिलीज़ होने वाली है, लेकिन इसे 1 जुलाई 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।https://www.news18.com/news/movies/vaishnav-tejs-ranga-ranga-vaibhavanga-to-hit-theatres-on-july-1-4928567.html Vaishnav Tej's Ranga Ranga Vaibhavanga to Hit Theatres on July 1 News18 en 2023-06-10
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
15509564