411 REFERENCE · Wikipedia
सेरी मेनांती
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|नेगेरी सेमबिलान के यामतुआन बेसर का निवास, जो "इस्ताना बेसर सेरी मेनांती" कहलाता है
thumb|250px|सेरी मेनांती पुराना महल
सेरी मेनांती (Seri Menanti) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के नेगेरी सेमबिलान नामक राज्य में स्थित एक शहर है। यह उस राज्य के पारम्परिक राजघराने की राजधानी भी है, हालांकि नेगेरी सेमबिलान की वास्तविक प्रशासनिक राजधानी सेरेम्बन है, जो एक भिन्न शहर है।"West Malaysia and Singapore," Wendy Moore, Tuttle Publishing, 1998, ISBN 9789625931791 मलेशिया के अधिकतर राज्यों में "सुल्तान" राज्य का औपचारिक (बिना प्रशासनिक शक्तियों वाला) संवैधानिक राजाध्यक्ष होता है, लेकिन नेगेरी सेमबिलान में सुल्तान की बजाए यामतुआन बेसर नामक राजाध्यक्ष है। नेगेरी सेमबिलान के यामतुआन बेसर का महल सेरी मेनांती में ही है और इसे "इस्ताना बेसर" कहा जाता है ("इस्ताना" या "अस्ताना" मलय भाषा में संस्कृत के "स्थान" शब्द का रूप है)।"A Malay-English Dictionary," R.J. Wilkinson; Published by Kelly and Walsh, Limited, 1901, ... استان astana or istana [Skr. asthana, a residence.] A prince's residence; a palace ...
इतिहास और नामोत्पत्ति
१४वीं शताब्दी ईसवी में मिनंगकाबाऊ लोग सुमात्रा द्वीप से नेगेरी सेमबिलान क्षेत्र में आये और स्थानीय राजनीति पर काबू करने लगे। १५वीं सदी में वे सेरी मेनांती के क्षेत्र पर फैलने लगे और मान्यता है कि एक मिनंगकाबाऊ राजकुँवर ने यहाँ चावल के तीन छोटे पौधे देखे और इस क्षेत्र का नाम "पैडी मेनांती" रखा, यानि "चावल की प्रतीक्षा"। आगे चलकर यह नाम "सेरी मेनांती" (सेरी संस्कृत के श्री शब्द का रूप है) हो गया, जिसका अर्थ "चावल की देवी" है।
इन्हें भी देखें
नेगेरी सेमबिलान
सेरेम्बन
मिनंगकाबाऊ लोग
सन्दर्भ
श्रेणी:नेगेरी सेमबिलान (राज्य)
श्रेणी:मलेशिया के आबाद स्थान