411 REFERENCE · Wikipedia
काव्या माधवन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काव्या माधवन Kavya madhavan.jpg काव्या 2013 y 1984 9 19 फ़िल्म अभिनेत्री शास्त्रीय नृत्यांगना गायक गीतकार 1991–2016 Full list निशाल चन्द्रा 2009 2011 divorced दिलीप 2016 1 पूरी सूची
काव्या माधवन (जन्म 19 सितंबर 1984) एक पूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम करती थी। उन्होंने 1991 में पुक्कलम वरवयी में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी फिल्मी जीवन की शुरुआत की। 1999 में लाल जोस की चंद्रनुदिक्कुन्ना दिखिल में मुख्य अभिनेत्रियों में से एक के रूप में उनकी पहली भूमिका (अन्य संयुक्ता वर्मा के रूप में) थी, तब वह नौवीं कक्षा में पडती थीं। इस फिल्म की सफलता ने 2000 के दशक के दौरान मलयालम फिल्म उद्योग में उनकी स्थिति अग्रणी अभिनेत्री के रूप में जाने जानी लगी। उन्होंने 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने पेरुमझक्कलम (2004) और गद्दामा (2010) में अपने अभिनय के लिए दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीता है। State Film Awards (2000–12) http://www.prd.kerala.gov.in/stateawards4.htm Kerala State Chalachitra Academy 26 September 2015 dead https://web.archive.org/web/20150707210332/http://www.prd.kerala.gov.in/stateawards4.htm 7 July 2015
प्रारंभिक जीवन
काव्या का जन्म 19 सितंबर 1984 को केरल में हुआ था। 19 September 2017 Kavya Madhavan turns 32 years old today: Controversies that rocked her life The Indian Express http://indianexpress.com/article/entertainment/malayalam/kavya-madhavan-turns-33-years-old-controversies-that-rocked-her-life-4849765/ live 15 July 2021 https://web.archive.org/web/20180501230359/http://indianexpress.com/article/entertainment/malayalam/kavya-madhavan-turns-33-years-old-controversies-that-rocked-her-life-4849765/ 1 May 2018
अभिनय कैरियर
काव्या पहली बार छह साल की उम्र में कमल की फिल्म पुक्कलम वरवई (1991) में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दीं। इसके बाद, उन्हें "पावम आईए इवाचन" (1994), "परसाला पचन पैयन्नूर परमू" (1994) जैसी अन्य परियोजनाओं में पी. वेणु के निर्देशन मे काम किया और "अजखिया रावणन" (1996) मे कमल के निर्देशन मे काम किया। उन्होने 1999 में दिलीप अभिनीत "चंद्रनुदिक्कुन्ना दिखिल" में महिला प्रधान भूमिका मे भी काम किया।। चंद्रनुदिककुन्ना दिखिल की सफलता के बाद, काव्या और दिलीप मलयालम सिनेमा में एक लोकप्रिय जोड़ी बन गए, और उन्होंने 21 फिल्मों में एक साथ काम किया। https://www.youtube.com/watch?v=-boFy2fRYIQ Kavya Dileep Kadha Ithu vare – Mazhavil Manorama Live YouTube 19 December 2011 19 October 2013 1 August 2013 https://web.archive.org/web/20130801142240/http://www.youtube.com/watch?v=-boFy2fRYIQ live उनकी कुछ फिल्में थेंकासिपत्तनम (2000), डार्लिंग डार्लिंग (2000), धोस्थ (2001), मीसा माधवन (2002) हैं, जो साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मो में से एक थी और लाल जोस, द्वारा निर्देशित थी। मिझी रैंडिलम (2003) जिसमें उन्होंने दोहरी भुमिका निभाइ सदानदंते समयम (2003), थिलक्कम (2003) जयराज द्वारा निर्देशित थी। रनवे (2004), कोच्चि राजावु (2005), लायन (2006) जोशी द्वारा निर्देशित, चक्कर मुथु (2006), इंस्पेक्टर गरुड़ (2007), पप्पी अप्पाचा (2010), वेल्लरिप्रविंटे चांगथी (2011) और पिनेयुम (2016)। उनकी ज्यादातर फिल्में रोमांटिक कॉमेडी होती हैं।
उन्होंने मम्मूटी और मोहनलाल के साथ फिल्मों में भी काम किया, और अन्य कई सितारों के साथ भी काम किया, जैसे "ई पट्टानथिल भूतम", "क्रिश्चियन ब्रदर्स" और "चाइना टाउन"।
उन्हें "पेरुमझक्कलम" में गंगा की भूमिका के लिए और गद्दामा में अश्वती की भूमिका के लिए, जहां उन्होंने सऊदी अरब में काम करने वाली एक नौकरानी की भूमिका निभाई आलोचनात्मक प्रशंसा मिली, जिसके लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 2004 केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला। यह फिल्म भाषापोषिनी में प्रकाशित के. यू. इकबाल की एक कहानी पर आधारित थी। http://www.khaleejtimes.com/displayarticle.asp?xfile=data/diversions/2011/January/diversions_January18.xml§ion=diversions&col= Maid film highlights abuse Khaleejtimes.com 14 January 2011 19 October 2013 1 October 2012 https://web.archive.org/web/20121001184922/http://www.khaleejtimes.com/displayarticle.asp?xfile=data%2Fdiversions%2F2011%2FJanuary%2Fdiversions_January18.xml§ion=diversions&col= live फिल्म का निर्देशन उनके गुरु कमल ने किया था, और उन्हें 2011 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दूसरा केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला। उन्होंने 2011 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए केरल फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अमृता-एफईएफकेए फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-मलयालम सिनेमा जीता। 59वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में और थिक्कुरिसी फाउंडेशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री। http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/aadminte-makan-abu-chosen-best-film-by-thikkurissy-foundation/947678.html 'Aadminte Makan Abu chosen best film by Thikkurissy foundation, IBN Live News Ibnlive.in.com 7 January 2012 19 October 2013 dead https://web.archive.org/web/20120119053141/http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/aadminte-makan-abu-chosen-best-film-by-thikkurissy-foundation/947678.html 19 January 2012 वह 2011 में क्रिश्चियन ब्रदर्स और चाइना टाउन जैसे बडी फिल्मो का हिस्सा थीं और उन्हें 2011 में मलयालम टॉप स्टार (महिला) के रूप में चुना गया था। http://themoviesdetails.blogspot.in/2012/11/top-10-grossing-malayalam-movies-of-2011.html Top 10 Highest Grossing Malayalam Movies – 2011 n.d. 28 November 2016 9 July 2017 https://web.archive.org/web/20170709003420/https://themoviesdetails.blogspot.in/2012/11/top-10-grossing-malayalam-movies-of-2011.html live
उन्हें अडूर गोपालकृष्णन की नालू पेनुंगल में लिया गया था जिसमें उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी।
हालाँकि उन्हें तमिल सिनेमा से कई प्रस्ताव मिले थे, लेकिन मलयालम में अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह अभिनय करने से बहुत हिचक रही थीं। उनकी पहली फिल्म काशी (2001) थी जो विनायंस वसंतियुम लक्ष्मीयम पिन्ने नजानुम की रीमेक थी। उन्होंने एन मन वैनिल और साधु मिरांडा में अभिनय किया।
उन्होंने फिल्म वन वे टिकट (2008) "एन खलबिल्ल्लोरु पन्नानु" और आकाशवाणी (2016) के लिए गीत लिखे। Ajith Lal http://kavyamadhavanonline.blogspot.com/ Kavya Madhavan Kavyamadhavanonline.blogspot.com 24 February 2004 19 October 2013 24 October 2013 https://web.archive.org/web/20131024140553/http://kavyamadhavanonline.blogspot.com/ live उन्होंने मलयालम फिल्म मैटिनी (2012) के लिए अपना पहला फिल्म गीत गाया। https://www.youtube.com/watch?v=-Jt27sl52_c Kavya Madhavan Singing – Mounamai Manasil Song – MATINEE Movie YouTube 12 November 2012 19 October 2013 21 January 2014 https://web.archive.org/web/20140121152435/http://www.youtube.com/watch?v=-Jt27sl52_c live वह कई विज्ञापनों, टीवी शो, लघु फिल्मों और स्टेज शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हादिया (2017) और दैवमे कैथोझम के कुमार अकनम (2018) फिल्मों के लिए गाने भी गाए।
एक बच्चे के रूप में अभिनय से लेकर एक अभिनेत्री के रूप में अभिनय करने तक, श्रीजा ने कई फिल्मों में उन्हें आवाज दी है। देवी, प्रवीना, भाग्यलक्ष्मी और विम्मी मरियम जॉर्ज और निथुना नेविल दिनेश ने भी कुछ फिल्मों में उनके लिए आवाज दी है।
व्यक्तिगत जीवन
काव्या ने 9 फरवरी 2009 को निशाल चंद्र से शादी की, जिसके बाद वह कुवैत चली गई। हालांकि, वह उसी साल जून में घर लौटी और 24 जुलाई 2009 को तलाक के लिए अर्जी दी। काव्या और निशाल दोनों 25 मई 2011 को अदालत में पेश हुए और आपसी तलाक के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की और 30 मई 2011 को उनहे तलाक मिल गया था। उन्होने बाद मे अभिनेता दिलीप से 25 नवंबर 2016 को वेदांता होटल, कोच्चि में शादी की थी। "Kavya Madhavan's Marriage Photos" https://web.archive.org/web/20190328142107/http://keralaweddingtrends.com/dileep-kavya-madhavan-wedding-live-video/ 28 March 2019 . Keralaweddingtrends.com. Retrieved 27 January 2017.Dileep Kavya Madhavan Marriage Photos Videos https://web.archive.org/web/20180130032529/http://www.filmclickz.com/dileep-kavya-madhavan-marriage-photos-videos 30 January 2018 . Filmclickz.com (22 July 2002). Retrieved 27 January 2017. इनकी बेटी महालक्ष्मी का जन्म 19 अक्टूबर 2018 को हुआ। https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/malayalam/movies/news/pics-dileep-and-kavya-madhavans-daughter-mahalakshmi-her-first-step-into-the-world-of-letters-on-vijayadashmi-day/articleshow/87130184.cms. Retrieved 1 February 2022.
काव्या की लक्ष्य नाम से कपड़े की एक दुकान है। अप्रैल 2013 में, मातृभूमि बुक्स ने काव्या द्वारा लिखित संस्मरणों का एक संग्रह प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक कथयिल अल्पम काव्यम है, जो उनके बचपन की यादों और उनके स्कूल के दिनों के अनुभवों और फिल्म उद्योग में एक झलक देता है। पुस्तक का विमोचन लेखक सुभाष चंद्रन और दीदी दामोदरन ने 11 अप्रैल को कोझिकोड में के.पी. केसव मेनन हॉल में आयोजित एक समारोह में किया था। "Kavya Madhavan's Memoirs Released" https://web.archive.org/web/20140413145909/http://www.newindianexpress.com/states/kerala/Kavya-Madhavans-Memoirs-Released/2014/04/12/article2164187.ece 13 April 2014 . The New Indian Express
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री