411 REFERENCE · Wikipedia
यूबी समूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
United Breweries Group
125px
Public
1857
Thomas Leishman
Bangalore
India
India
Dr. Vijay Mallya, Chairman
Conglomerate
BreweryAlcoholic BeverageAirlineChemicals & FertilizersEngineeringInformation TechnologyPharmaceuticals
Dr. Vijay Mallya
United Breweries Ltd (532478)United Spirits Ltd (532432)Kingfisher AirlinesMangalore Chemicals & Fertilizers Ltd UB Global (trading company)UBICS, Inc.
www.theubgroup.com
United Breweries (UB Group) Bangalore, India Dr. Vijay Mallya 1857
Kingfisher Lager Lager
Kingfisher Light Lager Lager
Kingfisher Strong Lager Lager
Kingfisher Super Strong Lager Lager
Flying Horse Royal Lager Lager
Kalyani Black Label Strong Lager Lager
Premium Ice Beer Lager
Raj Cobra Lager
Taj Mahal Premium Lager Lager
thumb|250px|गोवा में किंगफिशर बीयर का एक विज्ञापन
thumb|250px|किंगफिशर प्रीमियम लार्ज बीयर की एक बोतल
बैंगलौर में स्थित, युनाइटेड ब्रूअरीज़ समूह या यूबी (UB) समूह, शराब (बीयर) और मादक पेय उद्योग पर विशेष ध्यान देने वाली कई अलग-अलग कंपनियों का एक विस्तृत समूह है। यह कंपनी अपने अधिकाँश बीयर किंगफिशर ब्रांड के तहत बाज़ार में बेचती है और यह कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस भी चलाती है, जो भारत की एक प्रमुख एयरलाइन सेवा है, जिसमें हाल ही में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की गयी हैं। युनाइटेड ब्रूअरीज़ भारत की सबसे बड़ी बीयर निर्माता कंपनी है, जिसकी बिक्री के आधार पर बाज़ार में हिस्सेदारी 48% के आसपास है।http://www.financialexpress.com/news/united-breweries-to-uncork-low-alcohol-fruit-flavoured-beer-in-india/307193/ Financial express, United Breweries to uncork low alcohol, fruit flavoured beer in India 31 जुलाई 2010 https://web.archive.org/web/20100826032759/http://www.financialexpress.com/news/united-breweries-to-uncork-low-alcohol-fruit-flavoured-beer-in-india/307193/ 26 अगस्त 2010 live
समूह का नेतृत्व डॉ॰ विजय माल्या के हाथों में है जो भारतीय संसद के एक सदस्य भी हैं। युनाइटेड ब्रूअरीज़ के पास अब भारतीय मादक पेय बाज़ार की 40% से अधिक हिस्सेदारी है जिसकी दुनिया भर में 79 डिस्टीलरीज़ और बॉटलिंग इकाइयां हैं। हाल ही में यूबी (UB) समूह ने भारत के स्पिरिट्स कारोबार का अधिकाँश हिस्सा देकर अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी शॉ-वालेस के स्पिरिट्स कारोबार के अधिग्रहण को वित्तपोषित किया।
समूह के पास संयुक्त राज्य अमेरिका में मेंडोसिनो ब्रूइंग कंपनी (Mendocino Brewing Company) का स्वामित्व है।
इतिहास
यूबी (UB) समूह की स्थापना एक स्कॉटिश नागरिक, थॉमस लीशमैन द्वारा 1857 में की गयी थी। समूह ने बीयर उत्पादन में अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दक्षिण भारत आधारित ब्रिटिश ब्रूअरीज़ से प्राप्त की।
1947 में, विट्ठल माल्या मात्र 22 वर्ष की उम्र में, कंपनी के पहले भारतीय निदेशक के रूप में नियुक्त किए गए। एक वर्ष के बाद, वे आर जी एन प्राइस को विस्थापित कर कंपनी के चेयरमैन बने।
युनाइटेड ब्रूअरीज़ ने अपना शुरुआती प्रभाव ब्रिटिश सैनिकों के लिए भारी मात्रा में बीयर उत्पादन करते हुए छोड़ा, जिन्हें विशाल बैरलों या "हौगशेड्स" में भरकर पहुँचाया जाता था। किंगफिशर, जो समूह का सबसे लोकप्रिय और फायदेमंद ब्रांड है, इसने साठ के दशक में साधारण रूप से बाज़ार में प्रवेश किया। 1950 और 60 के दशकों के दौरान, कंपनी ने अन्य ब्रूअरीज़ का अधिग्रहण करते हुए अपना व्यापक विस्तार किया। समूह की सहयोगी इकाइयों में से एक के रूप में पहला नाम मैकडावेल का जुड़ा, इस कदम ने युनाइटेड ब्रूअरीज़ को अपने पोर्टफोलियो का विस्तार शराब और स्पिरिट्स के कारोबार में करने में मदद की। रणनीतिक तरीके से, समूह ने अपने कारोबार का रुख कृषि-आधारित उद्योगों और दवाओं की ओर मोड़ा जब माल्या ने किसान प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण किया और जर्मनी की हेक्स्ट एजी के साथ दीर्घकालिक सम्बन्ध स्थापित करते हुए एक भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी का निर्माण किया जिसे आज एवेंटिस फार्मा के रूप में जाना जाता है और जो प्रमुख विश्वस्तरीय फार्मा कंपनी सैनोफी-एवेंटिस की भारतीय इकाई है।
लोगो
पिगैसस, जो युनाइटेड ब्रूअरीज़ का प्रतीक चिन्ह है, इसने समूह के लोगो के रूप में पहली बार 1940 में अपना स्थान बनाया। फिर, हेलाडिक घोड़ा - ग्रीक की पौराणिक कथाओं में जिसका सम्बन्ध बीयर और अमृत से है - जो अपने पंखों के बीच बीयर का पीपा लिए हुए है, क्योंकि जाहिर तौर पर बीयर के कारोबार ने इस समूह के गठन में प्रमुख भूमिका निभायी है। बाद में, बीयर के पीपे को हटा लिया गया जिससे कि समूह के बहुमुखी गतिविधियों का प्रतिनिधित्व हो सके। अब, यह सिर्फ एक पिगैसस है।
वर्तमान इतिहास
युनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड का तीसरा सबसे बड़ा समूह बन जाएगा. इसके अलावा, यूएसएल (USL) दुनिया में केवल तीन ऐसी कम्पनियों में से एक है जिसके पास सात करोडपति ब्रांड हैं और कम से कम पांच ऐसे ब्रांड हैं जिसे ड्रिंक्स इंटरनेशनल, यूके (UK) द्वारा उनकी संबंधित श्रेणियों में दुनिया के दस सर्वाधिक तेजी से उभरते ब्रांड में से एक की रेटिंग दी गयी है। भारत के बाज़ार में स्पिरिट्स डिवीजन की हिस्सेदारी वर्त्तमान में 60% है और मध्य पूर्व, अफ्रीका एवं एशियाई देशों में इसका निर्यात काफी तेजी से बढ़ रहा है।
यूबी समूह की ब्रूइंग इकाई - जिसे युनाइटेड ब्रूअरीज़ लिमिटेड (यूबीएल (UBL)) कहा जाता है - ने अनुमान लगाया है कि बाज़ार पर इसका निर्विवाद नेतृत्व है जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर इसकी हिस्सेदारी 50% से अधिक की है। आक्रामक अधिग्रहण और बाज़ार में सुनियोजित प्रवेश के जरिये, यूबी (UB) समूह आज भारत में बीयर की कुल उत्पादन क्षमता के 60% पर अपना नियंत्रण रखता है। प्रमुख ब्रांड किंगफिशर, आज दुनिया भर के 52 से अधिक देशों में बेचा जाता है, जिसे इसकी गुणवत्ता के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
अपने क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने की योजनाओं के साथ, यूबी (UB) समूह की प्रमुख कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल (USL)) ने,
मई 2007 में स्कॉटिश डिस्टिलर व्हाईट एंड मैके को 595 मिलियन पाउंड (4,800 करोड़ रु.रुपये) में खरीदा है। जिसके परिणामस्वरुप डब्ल्यूएंडएम (W&M) के ब्रांड जैसे द डाल्मोर, इस्ले ऑफ ज्युरा, ग्लेवा, फेटरकेयर्न, व्लादिवर वोदका और व्हाईट एंड मैके स्कॉच इसके पोर्टफोलियो में शामिल हो गये हैं।
यूबी (UB) समूह उर्वरकों के निर्माण में भी शामिल है। समूह की कंपनी मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टीलाइजर्स(एमसीऍफ़)(MCF) की एक फैक्ट्री कर्णाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में पानाम्बुर में स्थित है।
यूबी (UB) इंजीनियरिंग लिमिटेड समूह की इंजीनियरिंग व्यापार शाखा है। यह बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं जैसे पावर, रिफाइनरियाँ, इस्पात, सीमेंट, उर्वरक, पेट्रो रसायन और समुद्र की सफाई परियोजनाओं के लिए ईपीसी (EPC) परियोजनाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर, साइट पर संरचनाओं के निर्माण, स्थापना, परीक्षण और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल उपकरणों की संस्थापना, पाइपिंग आदि कार्यों में संलग्न है। शुरूआती तौर पर कंपनी की स्थापना 1963 में वेस्टर्न इंडिया इरेक्टर्स के रूप में की गयी और 1988 में यह यूबी (UB) समूह के अंतर्गत शामिल हो गयी।
आईटी क्षेत्र में समूह का प्रवेश यूबीआईसीएस (UBICS), आईएनसी. की स्थापना के साथ संभव हुआ। यह कंपनी आईटी क्षेत्र के लिए परामर्श संबंधी सेवाएं प्रदान करती है और व्यावसायिक कम्पनियों को प्रोफेशनल आईटी उत्पाद उपलब्ध कराती है।
अगस्त 2007 में, समूह ने एनडीटीवी (NDTV) द्वारा संचालित एक जीवनशैली आधारित टीवी चैनल, एनडीटीवी (NDTV) गुड टाइम्स के लिए मीडिया के साथ अपनी तरह का पहला गठबंधन किया।
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के अंतर्गत 144 ब्रांड आते हैं, जिसमें भारत के बाज़ार का अग्रणी ब्रांड व्हाइट मिस्चीफ़ वोदका शामिल है।
कारोबार
उर्वरक
इंजीनियरिंग
अल्कोहल युक्त पेय
बीयर
किंगफिशर ब्लू
किंगफिशर रेड
किंगफिशर स्ट्राँग
किंगफिशर प्रीमियम
किंगफिशर अल्ट्रा
किंगफिशर ड्राउट
लंदन पिल्सनर
जिंगारो
सैंड पाइपर
यूबी प्रीमियम आइस
कल्याणी ब्लैक लेबल प्रीमियम
कल्याणी ब्लैक लेबल स्ट्राँग
यूनाइटेड स्पिरिट्स
व्हिस्की
रॉयल चैलेंज
डाल्मोर
ज्यूरा
व्हाईट एंड मैके
ब्लैक डॉग व्हिस्की
एंटिक्विटी रेयर
एंटिक्विटी ब्लू
सिग्नेचर
मैकडॉवल्स नंबर 1
मैकडॉवल्स नंबर 1 प्लेटिनम
बैगपाइपर
बैगपाइपर गोल्ड
डाइरेक्टर्स स्पेशल
ओल्ड टेवर्ण
हेवार्ड्स
मैकडावेल का ग्रीन लेबल
गोल्ड रिबेंड
डीएसपी ब्लैक
ब्रांडी
मैकडॉवल्स नंबर 1
हनी बी
जॉन एक्स-शॉ
लिक्वर (शराब)
ग्लैव्या
रम
सेलिब्रेशन रम
ओल्ड कास्क रम
ओल्ड एडवेंचर रम
जिन
ब्लू रिबैंड
वोडका
रोमानोव
व्हाईट मिस्चीफ़
पिंकी
किंगफिशर वाइन्स
किंगफिशर वाइन्स वह ब्रांड है जो मदिरा से संबंधित है।
बुवेत लाडुबे
फॉर सीजन्स
बोहेमिया
वित्तीय स्थिति
जुलाई 2007 में, यूनाइटेड ब्रूअरीज लिमिटेड ने पिछले वर्ष की तुलना में 16.3% की मात्रा वृद्धि की सूचना दी।
इन्हें भी देखें
विकिन्वेस्ट पर युनाइटेड ब्रूअरीज
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Indian Distillery,, प्रीमियर डिस्टिलरीज प्रा. लिमिटेड, भारत
Kingfisher World वेबसाइट
United Breweries Group वेबसाइट
Beverage Alcohol
UB Engineering
UBICS
Mangalore Chemical and Fertilizers
Karnataka
श्रेणी:भारत में बीयर और ब्रूअरीज
श्रेणी:बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कम्पनियां
श्रेणी:1975 में स्थापित कंपनियाँ
श्रेणी:बंगलुरु की अर्थव्यवस्था
श्रेणी:भारत की पेय कंपनियाँ
श्रेणी:बंगलुरु आधारित कंपनियाँ
श्रेणी:समूह की कंपनियाँ