411 REFERENCE · Wikipedia
स्नातक अभियांत्रिकी अभिरुचि परीक्षा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्नातक अभियांत्रिकी अभिरुचि परीक्षा (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग / गेट ) एक अखिल भारतीय परीक्षा है जो मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए इंजीनियरिंग के सभी विषयों की होती है। इसका आयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु, भारत की आईआईटी (IIT), नेशनल कोर्डिनेसन बोर्ड, गेट डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजुकेशन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और भारत सरकार मिलकर करती है। यह परीक्षा सभी चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है।
पात्रता
इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर में स्नातक डिग्री (10 + 2), पोस्ट बीएससी, पोस्ट डिप्लोमा के बाद चार वर्ष की डिग्री होनी अनिवार्य है।
अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर एप्लीकेशन (Computer Application) में मास्टर डिग्री धारक या इन ब्रांच में अन्तिम वर्ष के विद्यार्थी।
गेट परीक्षा तीन घण्टे की समय अवधि दी जाती है, जिसमें कुल 65 प्रश्न होते हैं और अधिकतम 100 अंक होते हैं। अब गेट एग्जाम ऑनलाइन होते है। इसमें दो तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। एक में चार विकल्प होते हैं, जिसमें से एक का चुनाव करना होता है तथा दूसरे तरह के प्रश्न में किसी संख्या के रूप में जवाब देना होता है। तीन घंटे पूरे होते ही कंप्यूटर स्क्रीन बंद हो जाती है और पेपर खत्म हो जाता है।
इन्हें भी देखें
गेट परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
श्रेणी:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान