411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रिगेडियर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रिगेडियर ,एक सैन्य रैंक है , जिसकी वरिष्ठता देश पर निर्भर करती है। कुछ देशों में यह कर्नल के ऊपर एक वरिष्ठ रैंकिंग है, जो एक ब्रिगेडियर जनरल के बराबर होती है,जो विशेषकर कम से कम एक हजार सैनिकों की ब्रिगेड को नियंत्रित करता है। अन्य देशों में, यह एक गैर-कमीशन रैंक है (जैसे स्पेन , इटली , फ्रांस , नीदरलैंड और इन्डोनेशियाई पुलिस रैंक)।
ब्रिटिश परंपरा
कई देशों में, विशेष रूप से ब्रिटिश साम्राज्य के पूर्व अंग, ब्रिगेडियर या तो सबसे ऊंची फ़ील्ड रैंक या सबसे जूनियर "जनरल " नियुक्ति है, नामतः एक ब्रिगेड को कमांडिंग करता है यह कर्नल के ऊपर और मेजर जनरल के नीचे की रैंक है ।
रैंक का इस्तेमाल ब्रिटिश सेना , रॉयल मरीन , ऑस्ट्रेलियाई सेना , भारतीय सेना , श्रीलंका सेना , न्यूजीलैंड सेना , पाकिस्तान सेना और कई अन्य देशों द्वारा किया जाता है। नाटो सेनाओं में, ब्रिगेडियर क्रमशः पैमाने पर ओ ऍफ़ -6 का है ।The Brigade: A History: Its Organization and Employment in the US Army, Chapter 1, Brigades in the Continental Army, Brigades and Brigadier-Generals, pp. 8-9. http://usacac.army.mil/cac2/cgsc/carl/download/csipubs/Brigade-AHistory.pdf https://web.archive.org/web/20181212093718/https://usacac.army.mil/cac2/cgsc/carl/download/csipubs/Brigade-AHistory.pdf 12 दिसंबर 2018 . Retrieved 21 December 2016.
श्रेणी:सैन्य पारिभाषिकी