411 REFERENCE · Wikipedia
सर्वोच्च न्यायालय भवन, इस्लामाबाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सर्वोच्च न्यायालय भवन 300px सर्वोच्च न्यायालय भवन का मुहार 33.7257 73.1002 inline,title PK 44000 कंस्टिच्यूशन ऐवेन्यू, इस्लामाबाद केन्ज़ो तांगे सीडीए अभीयंत्रिकी विभागपाकिस्तान ईपीएसाईमेन्स इंजीनियरिंग दशक 1960 1965 पा॰₹ 17 करोड़ नवशास्त्रीय, आधुनिकवादी
सर्वोच्च न्यायालय भवन पाकिस्तान की राजधानी, इस्लामाबाद प्रशासनिक क्षेत्र में मुख्य गामिनी, कंस्टिच्यूशन ऐवेन्यू(संविधान गामिनी) पर स्थित पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय का आधिकारिक एवं प्रधान कार्यालय है। रह, पता: 44000 कंस्टिच्यूशन ऐवेन्यू, इस्लामाबाद, पाकिस्तान पर स्थित है।Google The address and location of the Supreme Court of Pakistan https://maps.google.com/maps?q=supreme+court+of+pakistan+building&ie=UTF-8&ei=0AXJUoerAsn6oASFo4LQAg&ved=0CAgQ_AUoAg Google Google map inc. 5 January 2014
1960 के दशक में बना यह भवन संविधान गामिनी पर-दक्षिण स्थित प्रधानमंत्री सचिवालय व उत्तर स्थित आईवान-ए सदर और संसद भवन के बीच विराजमान है।
इसकी रूपाकृती को, विख्यात जापानी वास्तुकार, केन्ज़ो तांगे ने पाकिस्तान पर्यावरण संरक्षण अभिकरण से मशवरे के बाद तईयार किया था। इस पूरे भवन समूह को इस्लामाबाद की राजधानी विकास प्राधिकरण की अभियंत्रिकी विभाग और पाकिस्तान की साईमेन्स इंजीनियरिंग नामक कंपनी ने बनाया था।Govt. Pakistan Supreme Court Building http://www.supremecourt.gov.pk/web/page.asp?id=114 Govt. Pakistan Supreme Court of Pakistan press 5 January 2014 https://web.archive.org/web/20170201232243/http://www.supremecourt.gov.pk/web/page.asp?id=114 1 फ़रवरी 2017 dead
पृष्ठभूमी
पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय को 1956 के संविधान द्वारा स्थापित किया गया था। इसने 1948 में, आदेश द्वारा स्थापित, संघीय अदालत(फ़ेड्रल कोर्ट)(जो 1935 में स्थापित, भारत की संघीय अदालत का पाकिस्तानी जोड़ीदार था) का नवरूप था। 1956 में इस के गठन के समय से ही इसने अपना न्यायिक अधिकार संजोए रखा है एवं अनेक सैनी सरकारों के कार्यकाल के दौरान भी यह अपना अधिकार जताने में सफल रहा है।
1956 के संविधान के अनुसार: उच्चतम न्यायालय कराँची में स्थापित थी, परंतु 1949 में इसे लाहौर में पुनर्स्थापित कर दिया गया, जहां यह मौजूदा लाहौर उच्च न्यायालय के भवन में कार्यशील था। 1973 के संविधान के दस्तावेज़ मैं सर्वोच्च न्यायालय को इस्लामाबाद में स्थापित करने की बात की गई है एवं यह आशा जताई गई है कि सर्वोच्च न्यायालय देश की राजधानी में स्थापित हो। परंतु राशि के अभाव के कारण न्यायालय के भवन को उस समय इस्लामाबाद में नहीं निर्मित किया जा सका था। अतः 1974 में न्यायालय को लाहौर से रावलपिंडी ले आया गया। 1989 में, सरकार द्वारा इस्लामाबाद में सर्वोच्च न्यायालय के नए भवन के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की गई। इस्लामाबाद के कंस्टिच्यूशन ऐवेन्यू("संविधान गामिनी") पर स्थित मौजूदा भवन के निर्माण की शुरुआत केवल 1990 में ही हो सकी, परंतु मुद्रा के अभाव के कारण 1993 तक केवल मुख्य भवन का निर्माण ही किया जा सका, अतः आगे के निर्माण कार्य को 1993 में रोक दिया गया। 31 दिसंबर 1993 में नयायालय को रावलपिंडी से इस्लामाबाद मैं निर्मित भवन में पुनर्स्थापित किया गया एवं परिसर के अन्य भवनों के निर्माण को 2011 तक पूरा किया गया।
इस पूरे निर्माण की कुल लागत पा₹१७ करोड़ पड़ी थी।
चित्रपट्टिका
thumb|center|800px|सर्वोच्च न्यायालय का भवन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
सर्वोच्च न्यायालय भवन
Supreme Court of Supreme Courts of Asia yes
श्रेणी:इस्लामाबाद की इमारतें
*
श्रेणी:पाकिस्तान के सरकारी भवन
श्रेणी:आधुनिकवादी वास्तुकला
श्रेणी:इस्लामिबाद