411 REFERENCE · Wikipedia
विंडोज़ मोबाइल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विंडोज़़ मोबाइल स्मार्टफोन एवं अन्य मोबाइल डिवाइसों हेतु माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित एक संचालन प्रणाली है। यह माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ का मोबाइल संस्करण है।
यह विंडोज़़ सीई पर आधारित है। इसमें विंडोज़़ एपीआई आधारित कई मूल ऍप्लिकेशन शामिल हैं। यह गुणों एवं इण्टरफेस के आधार पर विंडोज़ के डॅस्कटॉप संस्करण की तरह डिजाइन की गई है। इसके अतिरिक्त इसके लिये थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं। ये सॉफ्टवेयर विंडोज़़ मोबाइल मार्केट प्लेस से खरीदे जा सकते हैं।
इसका नवीनतम संस्करण विंडोज़़ मोबाइल प्रोफेशनल ६.५.३ है। संस्करण ७ - विंडोज़़ फोन ७ सीरीज विकास के चरण में है।
विंडोज़ मोबाइल युक्त फोन निर्माताओं में ऍचटीसी, आइमेट आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त सोनी ऍरिक्सन, ऍलजी, स्पाइस आदि अन्य कम्पनियों के भी मॉडल उपलब्ध हैं।
हिन्दी समर्थन
विंडोज़़ मोबाइल में डिफॉल्ट रूप से हिन्दी समर्थन नहीं होता परन्तु इसके लिए 'आयरॉन्स हिन्दी सपोर्ट' नामक एक औजार उपलब्ध है जो कि फोन में हिन्दी टैक्स्ट का प्रदर्शन एवं इनपुट सक्षम कर देता है। यह फोन में एक वर्चुअल कीबोर्ड (आइऍमई) जोड़ देता है जिससे आप फोन में किसी भी स्थान पर हिन्दी लिख सकते हैं। यद्यपि यह सॉफ़्टवेयर केवल विंडोज़़ मोबाइल के संस्करण पाँच और छह प्रोफेशनल पर ही काम करेगा और फोन टच स्क्रीन वाला होना चाहिए।
इन्हें भी देखें
मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन
बाहरी कड़ियाँ
माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज़ मोबाइल का जालपृष्ठ
श्रेणी:मोबाइल
श्रेणी:कंप्यूटर
श्रेणी:विण्डोज़
श्रेणी:माइक्रोसॉफ़्ट
श्रेणी:प्रचालन तंत्र