Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरविन्द मफतलाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे। वे मफतलाल समूह के चेयरमैन थे। वह सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। उल्लेखनीय है कि मफतलाल उद्योग की स्थापना वर्ष 1905 में अरविंद मफतलाल के दादा गगल भाई मफतलाल ने की थी तथा शुरुआत में यह केवल टैक्सटाइल इकाई थी जिसका विस्तार अरविंद मफतलाल ने वर्ष 1954 में इसका मुखिया बनने के बाद कैमिकल पेट्रो कैमिकल आदि क्षेत्रों में किया। अरविंद भाई ने अपने नेतृत्व में कपड़े, केमिकल समेत विभिन्न कारोबारों से जुड़े मफतलाल ग्रुप को सत्तर व अस्सी के दशक में देश के प्रमुख उद्योग समूहों में शुमार कराया था। इसी दौरान ही वह समाजसेवा के क्षेत्र में भी कूद गए। अरविंद भाई वर्ष 1967 के दौरान बिहार में चित्रकूट के संत रणछोरदास जी के संपर्क में आए थे। संत वहाँ अकाल पीड़ितों की सेवा कर रहे थे। उनसे गुरुमंत्र लेकर तभी मफतलाल ने समाजसेवा का व्रत ले लिया था। इसके बाद उन्होंने चित्रकूट में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय और सद्गुरु संकल्प चिकित्सालय स्थापित किए। अन्तिम इच्छा के मुताबिक उन्होंने धर्मनगरी चित्रकूट में सुबह 7.10 बजे अन्तिम सांस ली। अरविंद भाई की इच्छा थी कि उनका अन्तिम समय चित्रकूट में बीते। इसी इच्छा के चलते वह 16 सितंबर 2011 को पूना से अपने ट्रस्ट सद्गुरु सेवा संघ आ गए थे। सम्मान एवं पुरस्कार भारतीय उद्योग जगत एवं समाज में उनका अतुलनीय योगदान था तथा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हे अनेक पुरस्कार भी मिले। उन्‍हें वर्ष 1966 में दुर्गा प्रसाद खैतान स्मृति स्वर्ण पदक मद्रास मैनेजमेंट एसोसिएशन का बिजनेस लीडरशिप अवाडर्, 1971 इंडियन मर्चेन्टस चैम्बर अवार्ड, 1975 जेवियर श्रमिक संबन्ध संस्थान जमशेदपुर के औद्योगिक शांति का सर जहाँगीर घांडी स्वर्ण पदक, 1978 महाराष्ट्र आर्थिक विकास परिषद का सम्मान, 1985 अन्तरराष्‍ट्रीय लायन्स क्लब एसोसिएशन अमेरिका का लायन्स ह्यूमेंटेरियन अवार्ड आदि पुरस्कारों एवं सम्मानों से अलंकृत किया गया था। बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:भारत के उद्योगपति श्रेणी:भारत के समाजसेवी