411 REFERENCE · Wikipedia
मारा लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मारा पूर्वोत्तरी भारत, बर्मा मारा भाषा ईसाई धर्म मिज़ो, चिन, कुकी, शान, करेन, कचिन
मारा (Mara) भारत के मिज़ोरम राज्य का एक मानव समुदाय है। यह अधिकांश रूप से दक्षिणी मिज़ोरम में सइहा ज़िले और उस से सटे हुए बर्मा के चिन राज्य के कुछ ग्रामों में बसे हुए हैं। यह क्षेत्र मारा स्वायत्त ज़िला परिषद में संगठित है और इसमें मारा बाहुल्य हैं। मारा भारत में कुकी और मिज़ो समुदाय और बर्मा में कचिन, करेन, शान और चिन समुदाय से सम्बन्धित हैं। यह मारा भाषा बोलते हैं। भारत-बर्मा सीमा यहाँ पर कलादान नदी द्वारा परिभाषित है।Dr K. Zohra, Ph.D, An introductory notes to Mara District of South Mizoram, India.
इन्हें भी देखें
मारा भाषा
मिज़ो लोग
मिज़ोरम
चिन राज्य
मारा स्वायत्त ज़िला परिषद
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत की मानव जातियाँ
श्रेणी:बर्मा की मानव जातियाँ