Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हज़ारगी भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|हज़ारगी में हज़ारगी भाषा का नाम, जो 'आज़रगी' लिखा जाता है हज़ारगी (ur هزارگی) अफ़ग़ानिस्तान में हज़ारा लोगों द्वारा बोली जाने वाली फ़ारसी भाषा का एक रूप है। यह सब से ज़्यादा मध्य अफ़ग़ानिस्तान के हज़ाराजात नामक क्षेत्र में बोली जाती है। हज़ारा लोग इस भाषा को आम तौर पर आज़रगी (ur آزرگی) बोलते हैं। हज़ारगी बोलने वालों की संख्या १८ से २२ लाख अनुमानित की गई है।The Mongols of Afghanistan: an ethnography of the Moghôls and related peoples of AfghanistanVolume 4 of Central Asiatic studies, Franz Schurmann, pp. 17, Mouton, 1962 वर्णन हज़ारगी दरी फ़ारसी से बहुत मिलती-जुलती है और इन दो भाषाओँ के बोलने वाले एक-दूसरे को बख़ूबी समझ लेते हैं।Clarence Maloney. Language and civilization change in South Asia https://web.archive.org/web/20130603200754/http://books.google.com/books?id=M_oUAAAAIAAJ&pg=PA131&dq=hazaragi+dari+dialect&hl=en&ei=1JnmTIi-OJWJnAeL9NCTDQ&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=7&ved=0CEUQ6AEwBg#v=onepage&q=hazaragi%20dari%20dialect&f=false 3 जून 2013 Brill Archive, 1978. ISBN 90-04-05741-2, ISBN 978-90-04-05741-8. Pg. 131 फिर भी हज़ारगी बोलने वालों का लहजा (एक्सेंट) ज़रा अलग होता है। हज़ारगी में तुर्की और मंगोल भाषाओँ के शब्द भी आम फ़ारसी की तुलना में अधिक होते हैं। मसलन हज़ारगी में तुर्की के 'अता' (पिता), कटा (बड़ा) और 'क़ारा' (काला रंग) और मंगोलियाई से 'बेरी' (दुलहन), 'अलग़ा' (हथेली) और 'क़ुलग़ेय​' (चोर) शब्द आये हैं जो आम फ़ारसी में अनुपस्थित हैं। हज़ारगी में 'ह' की ध्वनि अक्सर नहीं बोली जाती। हज़ारगी और फ़ारसी में एक और बड़ा अंतर यह है कि जहाँ फ़ारसी में 'ट' और 'ड' जैसी मूर्धन्य (रेट्रोफ़्लेक्स) ध्वनियों को नहीं बोला जाता वहाँ हज़ारगी में इन्हें हिंदी की तरह उच्चारित किया जाता है। हज़ारगी में 'बूट' (जूता) कहा जाता है जबकि यही शब्द फ़ारसी में 'बूत' उच्चारित होता है।Language of the 'Mountain Tribe': A Closer Look at Hazaragi https://web.archive.org/web/20120830194945/http://languagesoftheworld.info/student-papers/language-of-the-mountain-tribe-a-closer-look-at-hazaragi.html 30 अगस्त 2012 , Asya Pereltsvaig, 12 Dec 2011 इन्हें भी देखें हज़ारा लोग हज़ाराजात दरी फ़ारसी फ़ारसी संदभ 2 श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान की भाषाएँ श्रेणी:अफ़्गानिस्तान श्रेणी:फ़ारसी श्रेणी:ईरानी भाषाएँ