411 REFERENCE · Wikipedia
पर्च
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पर्चPerch YellowPerch.jpg 250px पीली पर्च जंतु कौरडेटा ओस्टीइक्थीज़ ऐक्टिनोप्टरिजियाए नियोप्टरिजियाए टीलियोस्टेई (Teleostei) पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes) पर्सिडाए (Percidae) पर्सा (Perca) लीनियस, १७५८ जाति P. flavescens (पीली पर्च)
P. fluviatilis (यूरोपीय पर्च)
P. schrenkii (बलख़श पर्च)
पर्च (perch) मीठे पानी में रहने वाली एक हड्डीदार मछली है जो विश्व के बहुत स्थानों में मिलती है। इसकी तीन जातियाँ हैं। किरण-फ़िन वाली हड्डीदार मछलियों के एक कुल को इन्ही मछलियों के नाम पर 'पर्सिडाए' (Percidae) कहा जाता है। बहुत सी ऐसी भी मछलियाँ हैं जो दिखने में पर्च जैसी लगती हैं इसलिए कभी-कभी उन्हें भी 'पर्च' कह दिया जाता हैं हालांकि उनका जीववैज्ञानिक कुल अलग होता है। ऐसी मछलियों को 'पर्सिफ़ोर्म' (Perciform) कहा जाता है। इनमें भारतीय उपमहाद्वीप में मिलने वाली 'कवई' मछली भी शामिल है जो पर्सिफ़ोर्म तो है लेकिन जीववैज्ञानिक दृष्टि से पर्च नहीं है।English-Hindi Dictionary, Kamil Bulcke, pp. 598, S. Chand, 2005, ISBN 978-81-219-2719-2, ... perch ... (fish) कवई ...Air Breathing Fishesजून 2020 InternetArchiveBot , Booklet No. 578, Fisheries and Aquaculture: FACS-24,... (Local name in Bihar) Kabai, Kavai, Kawai ... Anabas testudineus ...
जातियाँ
जीववैज्ञानिक नज़रिए से पर्च की तीन जातियाँ मानी जाती हैं:
यूरोपीय पर्च (Perca flavescens) - यह यूरोप और एशिया में मिलती है लेकिन इसे न्यू ज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के झीलों-झरनों में भी पहुँचाया जा चुका है। इसका रंग हरा-सा होता है और इसके बदन पर ऊपर-से-नीचे की धारियाँ होती हैं।
बलख़श पर्च (Perca schrenkii) - यह काज़ाख़स्तान, उज़बेकिस्तान और पश्चिमी चीन के कुछ क्षेत्रों में मिलती है और इसका नाम काज़ाख़स्तान की बलख़श झील पर पड़ा है।
पीली पर्च (Perca fluviatilis) - यह संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में मिलती है और इसका मांस स्वादिष्ट समझा जाता है। यह यूरोपीय पर्च से ज़रा छोटी और अधिक सफ़ेद-पीली होती है।
इन्हें भी देखें
पर्सिडाए
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पर्च
श्रेणी:पर्सिडाए