411 REFERENCE · Wikipedia
कॉकेशियन शेफर्ड (कुत्ता)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Owczarek kaukaski 65556.jpg कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ता कॉकेशियन शेफर्ड
कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते की एक नस्ल हैं। ये कॉकस क्षेत्र के देशों में विकसित किए गए थें। ये विशेष रूप से जॉर्जिया, आर्मीनिया, अज़रबैजान, यारोस्लाव्ल ओब्लास्ट, रोस्तोव ओब्लास्ट, प्रिमोर्स्की, क्रास्नोदार क्राय, स्ताव्रोपोल क्राय, आदिगेया, कालमिकिया, काराचाए-चरकस्सिया, काबारदीनो-बल्कारिया, उत्तर ओसेतिया-आलानिया, इन्गुशेतिया, चेचन्या, दाग़िस्तान में पाए जाते हैं। ये कुत्ते सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत ही उपयोगी माने जाते हैं, यही कारण है कि पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के द्वारा इन्हें अधिकाधिक पाला जाता हैं। इन्हें सोवियत संघ में 1920-21 के दौरान काकेशस पर्वत शृंखला और दक्षिणी रूस के स्टेपी क्षेत्र के कुत्तों के मिलन से विकसित किया गया था। जॉर्जिया का काकेशस पर्वत शृंखला कॉकेशियन शेफर्ड कुत्तों की संख्या और गुणवत्ता दोनों ही दृष्टियों से इनके वितरण का प्रमुख क्षेत्र रहा है।Племенное дело в служебном собаководстве (Александр Павлович Мазовер) Страница 2 - ЛитВек - Читать онлайн полностью https://litvek.com/book-read/100157-kniga-aleksandr-pavlovich-mazover-plemennoe-delo-v-sluzhebnom-sobakovodstve-chitat-online?p=2 24 जून 2023 ru
इतिहास
कॉकेशियन शेफर्ड कुत्तों को काकेशस पर्वत शृंखला के चरवाहों के द्वारा अपने भेड़ो और दूसरे पालतू जानवरों को, भेड़ियों आदि जंगली जानवरों से बचाने के लिए विकसित किया गया था। स्वभाव से साहसी और निडर होने के कारण बहुत कम समय में ये उस क्षेत्र के चरवाहों के बीच लोकप्रिय हो गए। अलग-अलग क्षेत्रों में इन कुत्तों के रूप में कुछ अन्तर देखें गए हैं, जैसे अज़रबैजान में इन कुत्तों की लम्बाई काफी ज्यादा और वजन कम होता है तो वहीं दागेस्तान में ये छोटे और रूपरेखा में लगभग चौकोर होते हैं। इन्गुशेतिया और चेचन्या में इनका वज़न ज्यादा और आकार बड़ा देखा गया है। ऐसा सम्भवतः जलवायु परिवर्तन और इनके विकास में आए विविधता के कारण है। इनका सर्वप्रथम ज़िक्र रूसी सिनोलॉजिस्ट अलेक्सांद्र माज़ोवर में देखने को मिलता है। 1984 में सोवियत संघ के संरक्षण में अंतर्राष्ट्रीय सिनोलॉजिकल फेडरेशन के द्वारा इन्हें एक विशेष कुत्ते के रूप में मान्यता दी गई थी।Wilcox Bonnie Walkowicz Chris Atlas of dog breeds of the world 1993 Neptune City, NJ : TFH Publications ; Lanham, MD : Distributed in the U.S. to the Bookstore and library trade by National Book Network 978-0-86622-551-9 https://archive.org/details/atlasofdogbreeds00bonn/page/269/mode/1up 24 जून 2023Morris Desmond Dogs : the ultimate dictionary of over 1,000 dog breeds 2002 North Pomfret, Vt. : Trafalgar Square Pub. 978-1-57076-219-2 https://archive.org/details/isbn_9781570762192 24 जून 2023Hancock David Dogs of the shepherds : a review of the pastoral breeds 2014 Ramsbury, Marlborough, Wiltshire : The Crowood Press Ltd 978-1-84797-809-7 https://archive.org/details/dogsofshepherdsr0000hanc/page/123/mode/1up 24 जून 2023KAVKAZSKAÏA OVTCHARKA https://www.fci.be/en/nomenclature/CAUCASIAN-SHEPHERD-DOG-328.html www.fci.be 24 जून 2023
विशेषताएँ
कॉकेशियन शेफर्ड बौद्धिक रूप से विकसित और स्वतंत्र प्रवृत्ति के कुत्तें हैं। इनकी मुख्य विशेषता यह है कि ये स्थिति का विश्लेषण करने और अपने परिवार के सदस्यों पर आए खतरे को भांपने में सक्षम हैं। अपने क्षेत्र की सुरक्षा इन कुत्तों की विशिष्टता है। एक नर कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते का वजन 50 किलोग्राम और ऊँचाई 68 सेंटीमीटर होता है और एक मादा कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते का वजन 40 किलोग्राम और ऊँचाई 64 सेंटीमीटर तक होता है।Kim Dennis-Bryan (2020 [2012])). The Complete Dog Breed Book, second edition. London: Dorling Kindersley. ISBN 9780241412732Caucasian shepherd dogs bred for hunting Russian bears go on sale in Northern Ireland for first time https://m.belfasttelegraph.co.uk/news/northern-ireland/caucasian-shepherd-dogs-bred-for-hunting-russian-bears-go-on-sale-in-northern-ireland-for-first-time/30469300.html BelfastTelegraph.co.uk 24 जून 2023 30 जुलाई 2014
अपने आक्रामक स्वभाव के कारण कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते डेनमार्क में प्रतिबंधित हैं और रूस में भी कुछ प्रतिबंधों के अधीन हैं।Danish Legislation on Dogs https://www.foedevarestyrelsen.dk/english/ImportExport/Travelling_with_pet_animals/Pages/The-Danish-dog-legislation.aspx Danish Ministry of Food, Agriculture and Fisheries 29 December 2022 5 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130705235419/https://www.foedevarestyrelsen.dk/english/ImportExport/Travelling_with_pet_animals/Pages/The-Danish-dog-legislation.aspx dead Russia's Interior Ministry compiles list of potentially dangerous dog breeds https://tass.com/society/1047910 TASS 29 December 2022
इन्हें भी देखें
पग
डाबरमैन
डालमेशियन (कुत्ता)
सन्दर्भ
श्रेणी:श्वान
श्रेणी:पालतू पशु