411 REFERENCE · Wikipedia
फ़िलिप आकरमान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़िलिप फ़्रीडरिश योहानस अकरमान मिलटनबर्ग, बवेरिया, जर्मनी 1965 06 24 जर्मनी Philipp Ackermann deutscher Diplomat.jpg अकरमान, 2016 Philipp Ackermann de फ़िलिप आकरमान भारत में जर्मन राजदूत चीन में जर्मन राजदूत 2022 2 अक्टूबर 2026 वाल्टर योहानस लिंडनर पट्रीत्सिया फ़्लोर
फ़िलिप फ़्रीडरिश योहानस आकरमान (de Philipp Friedrich Johannes Ackermann no; जन्म 24 जून 1965) एक जर्मन राजनयिक हैं। अक्टूबर 2026 में उन्हें चीन में जर्मनी का राजदूत बनाया गया था।https://www.n-tv.de/politik/Auswaertiges-Amt-besetzt-sieben-Top-Botschafterposten-neu-id30348541.html Auswärtiges Amt besetzt sieben Top-Botschafterposten neu NACHRICHTEN n-tv ntv.de de 2026-02-11 2022 से 2026 तक, उन्होंने भूटान की माध्यमिक मान्यता के साथ भारत में राजदूत के पद से नई दिल्ली में जर्मन दूतावास के प्रमुख थे।https://www.youtube.com/watch?v=iVNTII_XgpU German Ambassador Philipp Ackerman Talks About Germany's Focus To Develop Better Relation With India de-DE 2022-10-12https://www.youtube.com/watch?v=RAWMBlK4jB4 India-Germany: The Future H. E Dr Philipp Ackermann, German Ambassador VaKu: India & The World de-DE 2022-10-12
जीवनी
फ़िलिप आकरमान का जन्म मिलटनबर्ग में हुआ था। उनके पिता अभियंता क्रिस्टॉफ़ आकरमान और माता ब्रीटा कातारीना। क्रिस्टॉफ़ विलरॉय & बॉक के बोर्ड के सदस्य थे। 1984 को मिलटनबर्ग में स्नातक बनने और अपनी सैन्य सेवा पूरी करने के बाद, उन्होंने बॉन, हाइडलबर्ग और उट्रेख़्ट के विश्वविद्यालयों से कला इतिहास, अर्थव्यवस्था और इतिहास की पढ़ाई की। जनवरी 1990 को उन्होंने बॉन में अपनी स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की और फ़रवरी 1993 को उन्हें वहाँ डॉक्टरेट पुरस्कृत किया गया था।
2002 को, विदेश मंत्री योश्का फ़िशर ने उसे अपने कार्यालय में भाषण लेखक के पद में पदस्थ किया। वे विदेश मंत्री फ़्रांक-वाल्टर श्टाइनमायर के पहले वर्ष के दौरान इस पद में रहे। 2006 से, फ़िलिप आकरमान कुंदुज़ में प्रांतीय निर्माण टीम के प्रमुख थे। 2007 से 2010 तक, वे नई दिल्ली में जर्मनी के दूतावास के राजनीतिक विभाग के प्रमुख थे। वे फिर 2014 तक संघीय विदेश कार्यालय अफ़ग़ानिस्तान/पाकिस्तान डेस्क के प्रमुख तथा दोनों देशों में जर्मनी के उप विशेष प्रतिनिधि थे।
2014 से 2016 तक, आकरमान वॉशिंगटन डी. सी. में जर्मनी के दूतावास में उपराजदूत थे।https://www.washingtoninstitute.org/experts/philipp-ackermann Philipp Ackermann en 2022-04-04 2016 को, वे संघीय विदेश कार्यालय में मध्य पूर्व और उत्तर अफ़्रीका के जर्मन आयुक्त बने।https://www.dw.com/de/wird-merkels-sprecher-h%C3%B6chster-deutscher-diplomat-in-israel/a-61330128 Wird Merkels Sprecher höchster deutscher Diplomat in Israel? DW 01.04.2022 Deutsche Welle (www.dw.com) de-DE 2022-04-04
भारत में राजदूत
आकरमान को 2022 में नई दिल्ली में जर्मन राजदूत बनाया गया था और उन्हें आकर्षण मिली जब उन्होंने और दूतावास के स्टाफ़ ने 2023 में ऑस्कर जीतने वाले गाने नाटू नाटू पर एक नृत्य किया, जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।https://www.youtube.com/watch?v=ISWD05Vkjc4 Naatu Naatu at Delhi's Chandni Chowk - Employees of German Embassy Dance TFPC 2023-03-19 YouTube de-DE 2023-04-03https://www.deutschlandfunk.de/deutsche-botschaft-tanzt-zu-oscar-gewinnerlied-in-indien-102.html Indien - Deutsche Botschaft tanzt zu Oscar-Gewinnerlied in Indien 2023-03-21 Deutschlandfunk de 2023-04-03
चीन में राजदूत
2 अक्टूबर 2026 को आकरमान बीजिंग में जर्मन राजदूत बने। वह राजदूत पट्रीट्सिया फ़्लोर की जगह लेने वाले हैं, जो ब्राज़ील में नई जर्मन राजदूत होंगी।https://www.sueddeutsche.de/politik/botschafter-deutschland-israel-russland-indien-li.3385715 Russland, China, Indien: Das sind Deutschlands wichtige neue Botschafter Schweikle Sina-Maria 2026-02-11 Süddeutsche.de de 2026-02-11
अंतरराष्ट्रीय वैध संस्थान
2001 को, फ़िलिप आकरमान ने अंतरराष्ट्रीय वैध संस्थान की सह-स्थापना की। यह एक न्यूयॉर्क में आधारित नासरकारी संगठन है जो संघर्षोत्तर देशों के ग़रीबियों को लोकरक्षा प्रदान करता है। आकरमान 15 वर्ष तक संस्थान में थे।https://projects.propublica.org/nonprofits/organizations/134193728/201722689349300332/full International Legal Foundation Ltd, Full Filing - Nonprofit Explorer Ken Schwencke, Mike Tigas, Sisi Wei, Alec Glassford, Andrea Suozzo, Brandon Roberts 2013-05-09 en 2022-04-04
संदर्भ
श्रेणी:1965 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारत में जर्मनी के राजदूत