411 REFERENCE · Wikipedia
कार्लोस अल्कारेज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कार्लोस अल्कारेज 270px 2022 मोंटे कार्लो मास्टर्स में अल्कारेज कार्लोस अल्कारेज गार्फिया विलेना, स्पेन yes 2003 5 5 1.83कार्लोस अल्कारेज https://www.atptour.com/en/players/carlos-alcaraz/a0e2/overview एटीपी टूर 26 जून 2023 2018 US$16,734,337कैरियर पुरस्कार राशि http://www.protennislive.com/posting/ramr/career_prize.pdf 26 जून 2023 160 44 12 नं॰ 1 (12 सितंबर 2022) नं॰ 2 http://www.atptour.com/en/players/carlos-alcaraz/a0e2/overview कार्लोस अल्कारेज | अवलोकन | एटीपी टूर | टेनिस एटीपी टूर 26 जून 2020 एल पालमार, मर्सिया, स्पेन दाएँ हाथ (दो हाथ वाला बैकहैंड) क्वार्टर फ़ाइनल (2024) सेमी फ़ाइनल (2023) विजेता (2023) विजेता (2022) Yes सेमी फ़ाइनल (2023) 3 3 519
कार्लोस गार्फिया अल्कारेज (Carlos Alcaraz) एक स्पेनिश पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) द्वारा उन्हें पुरुष एकल में विश्व नंबर 1 का स्थान दिया गया है, और वर्तमान में अल्कारेज विश्व नंबर 2 हैं।जानिए कौन हैं Carlos Alcaraz? यूएस ओपन जीतकर बने नंबर-1, राफेल नडाल ने कही ये बात https://www.abplive.com/sports/cricket/carlos-alcaraz-youngest-player-to-achieve-no-1-rank-after-defeating-casper-rudd-us-open-tennis-championship-2214237 एबीपी लाएव 26 जून 2023 अलकराज ने बारह एटीपी टूर-स्तरीय एकल खिताब जीते हैं, जिनमें दो प्रमुख खिताब (2022 यूएस ओपन और 2023 विंबलडन चैंपियनशिप) और चार मास्टर्स 1000 खिताब शामिल हैं। 2022 यूएस ओपन की जीत के साथ अलकराज 19 साल की उम्र में एकल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और ओपन एरा में पुरुषों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले किशोर खिलाड़ी बन गए।पेप्परस्टोन एटीपी रैंकिंग इतिहास में अल्कारेज सबसे कम उम्र में विश्व नंबर 1 बन गए https://www.atptour.com/en/news/alcaraz-climbs-to-world-no-1-us-open-2022 एटीपी टूर 26 जून 2023https://www.atptour.com/en/news/alcaraz-ruud-us-open-2022-final अल्कारेज ने यूएस ओपन का खिताब जीता और विश्व नंबर 1 पर पहुंच गए एटीपी टूर 26 जून 2023 कार्लोस अल्कारेज वर्ष के अंत में सबसे कम उम्र के एटीपी नंबर 1, इतिहास में पेपरस्टोन द्वारा प्रस्तुत एटीपी टूर टेनिस https://www.atptour.com/en/news/carlos-alcaraz-year-end-no-1-2022 26 जून 2023
एक जूनियर के रूप में अल्कारेज दो आईटीएफ जूनियर सर्किट खिताब जीतकर रैंकिंग में दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी थे। 2018 में पेशेवर बनने के बाद उन्होंने आईटीएफ पुरुष विश्व टेनिस टूर पर तीन और एटीपी चैलेंजर टूर पर चार खिताब जीते और मई 2021 में रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल हो गए। दो महीने बाद अल्कारेज 2021 क्रोएशिया ओपन में अपने पहले एटीपी टूर फाइनल में पहुंचे जहां उन्होंने अपना पहला खिताब जीता। अगले यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद वे शीर्ष 50 शामिल हो गए और अल्कारेज ने मिलान में वर्ष के अंत में 2021 नेक्स्ट जेनरेशन एटीपी फाइनल जीता। फरवरी 2022 में रियो ओपन में अपना पहला एटीपी 500 खिताब जीतने के बाद, अल्कारेज ने मियामी ओपन में अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीता और अप्रैल में बार्सिलोना ओपन में अपना दूसरा एटीपी 500 खिताब जीता जिसके बाद वह शीर्ष 10 में पहुंच गए। मई 2023 में अल्कारेज को लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रारंभिक जीवन
कार्लोस अल्कारेज का जन्म 5 मई 2003 को एल पालमार, मर्सिया, स्पेन में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज और वर्जीनिया गारफिया एस्कंडोन है। उन्होंने रियल सोसिदाद क्लब डी कैम्पो डी मर्सिया में टेनिस खेलना शुरू किया जहां उनके पिता टेनिस अकादमी के निदेशक थे। 2018 में उन्होंने जुआन कार्लोस फ़रेरो की इक्विलाइट जेसी फ़रेरो स्पोर्ट अकादमी में खेलना शुरू किया।https://www.equelite.com/jcferrerero-nuevo-coach-carlos-alcaraz/ जुआन कार्लोस फ़रेरो कार्लोस अल्कारेज के नए कोच होंगे इक्विलाइट जेसी फ़रेरो स्पोर्ट अकादमी 26 जून 2023 26 जून 2022 https://web.archive.org/web/20220626171617/https://www.equelite.com/jcferrerero-nuevo-coach-carlos-alcaraz/ dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
कार्लोस अल्कारेज
श्रेणी:2003 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग