411 REFERENCE · Wikipedia
कम्पोजिट पदार्थ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|कार्बन फाइबर फिलामेन्ट से बुना कपड़ा; कार्बन फाइबर फिलामेन्ट एक आम 'कम्पोजिट पदार्थ' है।
कम्पोजिट पदार्थ (Composite materials) दो या अधिक पदार्थों से निर्मित पदार्थ हैं जिनके अवयवों की भौतिक एवं रासायनिक गुण बहुत भिन्न होते हैं। इनके ये अवयव कम्पोजिट पदार्थ के अन्दर स्थूल (मैक्रोस्कोपिक) स्तर पर भी अलग-अलग ही बने रहते हैं। विशेष बात यह है कि कम्पोजिट पदार्थ में वे गुण प्राप्त हो जाते हैं जो कि उसके घटक पदार्थों में नहीं होते। इस विशेषता के कारण ऐसे पदार्थ बनाये जा सकते हैं जिनमें कोई विशिष्ट गुण हो (हल्का, कठोर आदि)। अपनी इसी विशेषता के कारण कम्पोजिट पदार्थ उद्योगों में बहुतायत में प्रयोग किये जाने लगे हैं। किन्तु कम्पोजिट पदार्थों के गुणों की व्याख्या करना सरल नहीं है।
प्रमुख कम्पोजिट पदार्थ
लकड़ी भी एक कम्पोजिट पदार्थ है।
ग्लास फाइबर
कार्बन फाइबर
प्लाईवुड
कंक्रीट
केल्वार
ग्लेयर (GLARE)
बाहरी कड़ियाँ
Composite material key concepts
Distance learning course in polymers and composites
Composite Sandwich Structure of Minardi F1 Car
Teaching support materials for the University of Plymouth composites degree
श्रेणी:पदार्थ विज्ञान
*