Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुलों

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|तुलों : फ्रांस का सैनिक पत्तन तुलाँ (Toulon) फ्रान्स का एक प्रमुख नगर है। यह फ्रांस के वार डिपार्टमेंट का नगर, प्रमुख पत्तन एवं नौसैनिक अड्डा है। यह मार्सेल्ज से ६७.२ किलोमीटर पूर्व दक्षिण-पूर्व में भूमध्य सागर के किनारे जलयातायात विभाग का केंद्र है। नगर के उत्तर-पश्चिम में उच्च पर्वतश्रेणियाँ हैं। दक्षिण में केप सीसी (Cape Sicie) प्रायद्वीप इसे प्राकृतिक बंदरगाह बनाता है। नगर में कई छोटे छोटे किले हैं जो विभिन्न राजमार्गों पर स्थित हैं। नगर का आधुनिक प्रसार प्राचीन क्षेत्र के उत्तर में हुआ है। नगर की प्रसिद्ध इमारतें सो मेरी माजेरे का प्राचीन गिरजा, सेंट लूई का गिरजा, सैनिक चिकित्सालय, हाइड्रोग्राफी स्कूल आदि हैं। औद्यागिक संस्थानों में पोतनिर्माण प्रमुख है। इसके अतिरिक्त मछलियाँ भी प्रचुर मात्रा में पकड़ी जाती हैं। नमक, अंजीर, किशमिश, बादाम, नारंगी, कपड़े, बॉक्साइट, कार्क, साबुन, तथा तैल आदि निर्यात की वस्तुएँ हैं तथा मोटे अन्न, लकड़ी, कोयला, सन (Hemp) आदि का आयात होता है। श्रेणी:फ्रांस के शहर