Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सृजन और विलोपन संकारक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सृजन/उत्पति संकारक (Creation operators) और विलोपन संकारक (annihilation operators) एक गणितीय संकारक है जिनके क्वांटम यांत्रिकी में व्यापक अनुप्रयोग हैं। मुख्य अनुप्रयोग बहु-कण निकाय और क्वांटम सरल आवर्ती दोलक के अध्ययन में मिलते हैं।Feynman 1998 151 विलोपन संकारक (सामान्यतः लिखा जाता है) दी गयी प्रावस्था में कणों की संख्या में एक कम करता है। सृजन संकारक (सामान्यतः लिखा जाता है) दी गयी प्रावस्था में एक कण की वृद्धि करता है। सृजन संकारका और विलोपन संकारक एक दूसरे के संलग्नक (adjoint अथवा सहखंडज) होते हैं। भौतिकी एवं रसायनिकी के उपक्षेत्रों में तरंगफलनो के स्थान पर इन संकारकों का उपयोग द्वितीय क्वान्टीकरण के रूप में जाना जाता है। यह पॉल डिरॅक की प्रस्तुति से आरम्भ होता है। Dirac, P. A. M. (1927). "The quantum theory of the emission and absorption of radiation", Proc Roy Soc London Ser A, 114 (767), 243-265. सन्दर्भ श्रेणी:क्वांटम क्षेत्र सिद्धांत