411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय भाषा समिति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
'भारतीय भाषा समिति भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय भाषाओं के संवर्धन हेतु गठित एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति है।भारतीय भाषाओं के प्रोत्साहन के लिए उच्चाधिकार समिति का गठन इस समिति का मुख्य अधिदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में परिकल्पित भारतीय भाषाओं के समग्र एवं बहु-विषयक विकास के मार्गों का अन्वेषण करना तथा तत्संबंधी अनुशंसाएँ प्रस्तुत करना है। समिति को वर्तमान भाषा शिक्षण एवं अनुसंधान के पुनरुद्धार तथा देश के विभिन्न संस्थानों में इसके विस्तार से संबंधित समस्त विषयों पर मंत्रालय को परामर्श देने का उत्तरदायित्व भी सौंपा गया है। इसके अध्यक्ष चमु कृष्ण शास्त्री हैं।
कार्यप्रणाली एवं उत्तरदायित्व
अपने प्रदत्त कार्यों के निष्पादन हेतु यह उच्चाधिकार प्राप्त समिति उप-समितियों अथवा अध्ययन समूहों की नियुक्ति कर सकती है। भारतीय भाषाओं के संवर्धन की आवश्यकता को रेखांकित करने हेतु समिति संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, सम्मेलनों तथा वेबिनारों का आयोजन कर सकती है। यह भाषा शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार/संवर्धन से संबद्ध केंद्र अथवा राज्य सरकार के किसी भी संस्थान के साथ समन्वय एवं संवाद स्थापित करने हेतु अधिकृत है।
सचिवालयी सहायता एवं वित्तीय व्यवस्था
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली, इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति को सचिवालयी सहायता एवं स्थान उपलब्ध कराएगा तथा भारत सरकार के नियमों, विनियमों एवं समय-समय पर निर्गत निर्देशों के अनुसार संबंधित व्यय का वहन करेगा।
विश्वविद्यालय को समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप अल्पकालिक आधार पर परामर्शदाताओं, विशेषज्ञों, विद्वानों, अधिकारियों एवं युवा पेशेवरों की नियुक्ति करने तथा संगोष्ठी, कार्यशाला एवं वेबिनार आदि आयोजित करने का दायित्व भी सौंपा गया है। इस हेतु आवश्यक वित्त शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रासंगिक बजट शीर्षों के अंतर्गत विश्वविद्यालय को प्रदान किया जाएगा।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
संस्कृत
भारतीय संस्कृति
भारतीय साहित्य
बाहरी कड़ियाँ
भारतीय भाषा समिति का जालघर
UGC and Bharatiya Bhasha Samiti launch language promotion projects
श्रेणी:भारतीय भाषाएँ