Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धारावी (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

धारावी धारावी.jpg प्रहार का पोस्टर सुधीर मिश्रा रजत ढोलकिया ओम पुरी, शबाना आज़मी, माधुरी दीक्षित, 9 अप्रैल, 1993 भारत हिन्दी धारावी सुधीर मिश्रा द्वारा लिखित और निर्देशित 1993 की हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रीय चलचित्र विकास निगम और दूरदर्शन का संयुक्त उत्पादन है। मुख्य भूमिकाओं में शबाना आज़मी और ओम पुरी है और फिल्म की कहानी धारावी झुग्गी बस्ती पर केन्द्रित है। संक्षेप राज करण (ओम पुरी) एक बेतरतीब टैक्सी चालक है, जो किसी भी तरह बम्बई जैसे बड़े महानगर में रहने के लिए हर दिन टैक्सी चलाता है। वह धारावी में अपनी पत्नी (शबाना आज़मी) के साथ एक किराये के कमरे में रहता है, जो दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में से एक है, जहां फिल्म की कहानी चलती है। फिल्म उसकी किस्मत को दिखाती है कि कैसे वो गरीबी से बाहर निकलने की कोशिश करता है। वो कई योजना बनाता है और अपने सारे पैसे एक संदिग्ध योजना में निवेश करता है, जो अंततः व्यर्थ जाती है। वो राजनेता और स्थानीय गुंडों की नजर में भी आ जाता है, फिर भी उसके सपने जारी हैं ... मुख्य कलाकार ओम पुरी, राज करण शबाना आज़मी, कुमुद माधुरी दीक्षित, ड्रीमगर्ल मुशताक ख़ान (अभिनेता), शंकर रघुवीर यादव, चंदू वीरेन्द्र सक्सेना, चस्कर अंजना मुमताज़, अम्मा संगीत संगीत: रजत ढोलकिया (केवल पार्श्व संगीत मौजूद) नामांकन और पुरस्कार हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सम्पादन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ tt0104098 धारावी श्र:1993 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता