411 REFERENCE · Wikipedia
फ़ल्गूराइट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|फ़ल्गूराइट
फ़ल्गूराइट को आम तौर पर जीवाश्म बिजली कहा जाता है। ये मिट्टी, रेत, चट्टान, जैविक मलबे और अन्य तलछटों के प्राकृतिक ट्यूब, गुच्छे या ढेर होते हैं। ये तब बनते हैं जब बिजली ज़मीन पर गिरती है और इन चीज़ों को पिघलाकर या आपस में जोड़कर ठोस बना देती है। जब फ़ल्गूराइट सिलिका से बने होते हैं तो उन्हें मिनरलोइड लेचटेलिएराइट की एक किस्म के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।जोसेफ माइकल एल. ए जियोकेमिकल एनालिसिस ऑफ फ़ल्गूराइट्स https://digitalcommons.usf.edu/cgi/viewcontent.cgi?article=5289&context=etd Scholarcommons.usf.edu. 2012 18 जून 2026
विवरण
फुल्गुराइट्स तब बनते हैं जब बिजली ज़मीन पर गिरती है जिससे खनिज कण आपस में जुड़कर पिघल जाते हैं और कांच जैसे बन जाते हैं।फ़ल्गूराइट https://www.britannica.com/science/fulgurite ब्रिटानिका 16 जून 2026 en आम ट्यूब फुल्गुराइट्स में मुख्य SiO2 फ़ेज़ लेचेटेलियराइट होता है जो एक अक्रिस्टलीय सिलिका ग्लास है। बिजली चैनल के भीतर अधिकतम तापमान 30,000 केल्विन हो जाता है और इतना दबाव बनता है कि SiO2 में समतलीय विरूपण विशेषताएं पैदा हो जाती हैं। इसे आम बोलचाल में 'शॉक्ड क्वार्ट्ज़' भी कहा जाता है।गिएरे रीटो विमेनाउर वोल्फहार्ड मुलर-सिगमंड हिल्ट्रुड विर्थ रिचर्ड लम्पकिन ग्रेगरी आर. स्मिथ कैथरीन एल. लाइटनिंग-इंड्सड शॉक लामेल्ले इन क्वार्ट्ज अमेरिकन मिनरलॉजिस्ट जुलाई 2015 100 7 1645–1648 10.2138/am-2015-5218 https://pubs.geoscienceworld.org/msa/ammin/article-abstract/100/7/1645/40585/Lightning-induced-shock-lamellae-in-quartz?redirectedFrom=fulltext 16 जून 2026 en 0003-004X
इतिहास
11वीं सदी में फ़ारसी विद्वानों एविसेना और अल-बिरूनी ने फ़ल्गुराइट ट्यूबों का ज़िक्र किया था हालाँकि उन्हें इनके असली बनने की वजह का पता नहीं था। 1805 में कृषि विज्ञानी हेन्टज़ेन और खनिजविद व खनन इंजीनियर जोहान कार्ल विल्हेम वोग्ट ने बिजली गिरने से ज़मीन पर फ़ल्गूराइट बनने की असली प्रक्रिया का पता लगाया।
महत्व
किसी इलाके में फ़ल्गूराइट की मौजूदगी से समय के साथ बिजली गिरने की बारंबारता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है जिससे उस इलाके की पुरानी जलवायु को समझने में मदद मिल सकती है। पेलियोलाइटनिंग का मतलब है अतीत में गिरी बिजली के अलग-अलग निशानों का अध्ययन जो मुख्य रूप से फ़ल्गूराइट और बिजली की वजह से बनी अवशिष्ट चुंबकत्व की छाप के रूप में मिलते हैं।
इन्हें भी देखें
टेक्टाइट
बेंटोनाइट
सन्दर्भ
श्रेणी:खनिज विज्ञान
श्रेणी:भूरसायनिकी