411 REFERENCE · Wikipedia
सम्पन्नता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एफ़्लुएंज़ा (Affluenza) अथवा सम्पन्नता धनी लोगों को प्रभावित करने वाला एक छद्म मनोवैज्ञानिक रोग है। यह समृद्धि और इनफ़्लुएंज़ा का मिला हुआ प्रभाव है जो उपभोक्तावादियों द्वारा व्यंग्यात्मक रूप से काम में लिया जाता है। यह चिकित्सीय रूप से पहचाना गया रोग नहीं है।Ferguson Christopher J. 2013-12-14 Psychologist: "Affluenza" is Junk Science en-US Time https://ideas.time.com/2013/12/14/psychologist-affluenza-is-junk-science/ 2022-01-03 0040-781X 3 जनवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220103090653/https://ideas.time.com/2013/12/14/psychologist-affluenza-is-junk-science/ dead
इतिहास
एफ़्लुएंज़ा शब्द का सबसे पहला प्रयोग 1954 में माना जाता है।de Graaf John Co-Author of Affluenza: "I'm Appalled by the Ethan Couch Decision" टाइम 14 दिसम्बर 2013 http://ideas.time.com/2013/12/14/co-author-of-affluenza-im-appalled-by-the-ethan-couch-decision/ https://web.archive.org/web/20171231034624/http://ideas.time.com/2013/12/14/co-author-of-affluenza-im-appalled-by-the-ethan-couch-decision/ 31 दिसम्बर 2017 लेकिन इस शब्द को लोकप्रियता पब्लिक ब्रोडकास्टिंग सर्विस के 1997 में इसी नाम से प्रसारित वृत्तचित्र से मिली।"Escape from Affluenza", KCTS इसके बाद इसी नाम की पुस्तक 2001 में प्रकाशित हुई जिसके संशोधित संस्करण 2005 और 2014 में जारी हुये और शब्द को और अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई। इन सभी स्रोतों में एफ़्लुएंज़ा को "अधिक पाने की हठधर्मिता के परिणामस्वरूप होने वाले ऋण, चिंता और अपशिष्ट की एक दर्दनाक, संक्रामक, सामाजिक रूप से प्रसारित स्थिति" के रूप में परिभाषित करते हैं। अधिक अनौपचारिक परिभाषा के रूप में इसे "दूसरों के समक्ष किसी की अपनी सामाजिक-आर्थिक श्रेष्ठता प्राप्त करने के अपराध बोध के कारण होने वाली एक अर्ध-बीमारी" कहा जाता है।Affluenza: the all-consuming epidemic De Graaf John Wann David Naylor Thomas H. 2004 Berrett-Koehler 978-1-57675-199-2 1. ed., [Nachdr.] San Francisco, Calif
अध्ययन
2007 में ब्रिटिश मनोविज्ञानी ओलिवर जेम्स ने इस बात पर जोर दिया कि एफ़्लुएंज़ा के मामले बढ़ने और अर्थिक असमानता की वृद्धि में सह-संबंध है: समाज में अधिक असमानता से नागरिकों में अधिक असम्पन्नता होती है।Affluenza (,æflu'enza): how to be successful and stay sane https://archive.org/details/affluenzaaefluen0000jame James Oliver 2007 Vermilion 978-0-09-190011-3 लंदन वेंस पैकार्ड ने विज्ञापनों की दुनिया में तिकड़मबाजी पर अपने कार्य द हिडन पर्सुडेर्स में लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा है कि एफलुयेंज़ा में वृद्धि से लोगों की कृत्रिम आवश्यकताओं के प्रति उत्तेजना बढ़ती है। समाज में विभिन्न स्तर की असमानता में एफ़्लुएंज़ा के प्रभाव को अधिक दिखाने के लिए जेम्स ने सिडनी, सिंगापुर, ऑक्लैण्ड, मास्को, शंघाई, कोपनहेगन और न्यूयॉर्क सहित विभिन्न शहरों में लोगों के साक्षात्कार किये।
सन्दर्भ
श्रेणी:आर्थिक समस्याएँ
श्रेणी:धन