Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चंबा जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चंबा ज़िलाChamba district Chamba in Himachal Pradesh (India).svg चंबा 6,528 5,19,080 2011 80 तहसील 7 पहाड़ी, हिन्दी चंबा भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय चंबा है। उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों से लोगों के लिए चम्बा जिले के डलहौजी और खज्जियार नगर लोकप्रिय हिल स्टेशन व छुट्टीयां बिताने के स्थान हैं। उत्तर भारत में केवल चम्बा ही एक मात्र जिला है जिसका 500 ई से अच्छी तरह से प्रलेखित इतिहास संरक्षित है। इसकी उच्च पर्वत श्रृंखला ने इसे एक अच्छा आश्रय स्थान दिया है और इसके सदियों पुराने अवशेषों और कई शिलालेख को संरक्षण प्रदान करने में मदद की है। एक हजार वर्ष से अधिक पहले चंबा के राजाओं द्वारा बनवाए गए  मन्दिरों में अभी भी पूजा होती है और भूमि अनुदान कर्मों जोकि उस समय उनके द्वारा तांबे की प्लेट पर लिखी गई थी वर्तमान में भी कानून के तहत वैध हैं। इस क्षेत्र के प्रारंभिक इतिहास के बारे में, यह माना जाता है कि इस क्षेत्र में कुछ कोलियन (Koliyan) जनजातियों जो बाद खासों से वशीभूत थे, बसे हुए था। एक समय बाद खासों पर भी अयुदम्बरास (Audumbaras) (2 शताब्दी ई.पू.) का बोलबाला था। अयुदम्बरास में सरकार का रूप गणतन्त्र था और वह प्रमुख देवता के रूप में शिव की पूजा करते थे। गुप्त काल (4 शताब्दी ईस्वी) से चंबा क्षेत्र ठाकुरों और राणों के नियंत्रणाधीन था जो खुद को कोली और खासों की निम्न जनजातियों से बेहतर मानते थे। गुर्जर प्रतिहार (7 वीं शताब्दी ईस्वी) के उदय के साथ राजपूत राजवंश सत्ता में आए। हिमाचल के प्राचीन इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी प्राचीन महाकाव्यों महाभारत व रामायण और पुराण व वेद जैसे अन्य शास्त्रों में मिलती है। महाभारत में कुल्लूत (Kuluta) (कुल्लू), त्रिगर्त (Trigarta) (कांगड़ा), कुल्लिन्द (Kulind) (शिमला और सिरमौर हिल्स), युगान्धार (Yugandhar) (बिलासपुर और नालागढ़), गोवदिका (Gobdika) (चंबा) और अयुदम्बर (Audumbar) (पठानकोट) के जनपदों (एक राज्य के कुछ प्रकार) का उल्लेख है। ऋग्वेद में जो नदियाँ हिमाचल में प्रवाहित होती हैं का उल्लेख है। लेख राजा दिवोदास व उसके व्यास व यमुना के मध्य क्षेत्र में उसके 99 दृढ़ किलों से पहले दैत्य शाम्वरा के वारे में उल्लेख करते हैं जोकि इन पहाडी क्षेत्र का शक्तिशाली राजा राजा था।  क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी. जनसंख्या - (2001 जनगणना) साक्षरता - एस. टी. डी (STD) कोड -+91(0)1899 जिलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में) समुद्र तल से उचाई - अक्षांश - उत्तर देशांतर - पूर्व औसत वर्षा - मि.मी. बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के जिले *