411 REFERENCE · Wikipedia
नोशक पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|नोशक पर्वत
नोशक या नौशक (ur نوشک, Noshaq) अफ़्ग़ानिस्तान का सबसे ऊँचा और, तिरिच मीर पर्वत के बाद, हिन्दु कुश पर्वत शृंखला का दूसरा सबसे ऊँचा पहाड़ है। ७,४९२ मीटर (२४,५८० फ़ुट) ऊँचा यह पर्वत अफ़्ग़ानिस्तान की पाकिस्तान के साथ सरहद के पास स्थित है। पूरी दुनिया का यह ५२वाँ सबसे ऊँचा पहाड़ है और ७,००० मीटर से ज़्यादा ऊँचे पहाड़ों में यह सबसे पश्चिमी स्थान पर है। नोशक पर्वत की उत्तरी और पश्चिमी ढलाने अफ़्ग़ानिस्तान में आती हैं जबकि इसकी दक्षिणी और पूर्वी ढलाने पाकिस्तान में हैं। इसे सबसे पहला सन् १९६० में जापान के तोशीयाकी साकाई और गोरो इवात्सुबो ने चढ़ा था।Discover Afghanistan, Richard Spilsbury, The Rosen Publishing Group, 2012, ISBN 978-1-4488-6619-9, ... Highest Point: Noshak 24557 feet (7485 m) ...
इन्हें भी देखें
तिरिच मीर
हिन्दु कुश
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हिन्दु कुश
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान
श्रेणी:अफ़्ग़ानिस्तान के पर्वत
श्रेणी:सात हज़ारी
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के पर्वत