Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गैस दानव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|300px|हमारे सौर मण्डल के चार गैस दानव - सूर्य के आगे दर्शाए गए thumb|बाह्य सौर मण्डल के विशाल ग्रहों के सापेक्ष द्रव्यमान गैस दानव उन ग्रहों को कहा जाता है जिनमें मिटटी-पत्थर की बजाय ज़्यादातर गैस ही गैस होती है और जिनका आकार बहुत ही विशाल होता है। हमारे सौर मण्डल में चार ग्रह इस श्रेणी में आते हैं - बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण। इनमें पाई जाने वाली गैस ज़्यादातर हाइड्रोजन और हीलियम होती है, यद्यपि इनमें अक्सर और गैसें भी मिलती हैं, जैसे कि अमोनिया। अन्य सौर मं ण्डलों में बहुत से गैस दानव ग्रह पाए जा चुके हैं।Mayor, Michel; Pepe, F.; Lovis, C.; Queloz, D.; Udry, S. (June 2008). "The quest for very low-mass planets". In Livio, Mario; Sahu, Kailash; Valenti, Jeff. A Decade of Extrasolar Planets around Normal Stars. Space Telescope Science Institute Symposium Series (No. 19). Cambridge University Press. p. 20. ISBN 978-0-521-89784-6 गैस दानव, भूरे बौने और तारे तारे भी गैस दानवों की तरह गैस के बने होते हैं, लेकिन तारे इतने बड़े होते हैं कि उनमें गैस के परमाणुओं को कुचल देने वाला गुरुत्वाकर्षण होता है। उनमें मौजूद हाइड्रोजन गैस के परमाणु गुरुत्वाकर्षण के दबाव से नाभिकीय संलयन (न्यूक्लियर फ्यूज़न) की प्रक्रिया के ज़रिये मिलकर हीलियम बनाना शुरू कर देते हैं। इस संयलन में बहुत उर्जा और प्रकाश पैदा होता है और यही तारों से निकलने वाली रोशनी का स्रोत है। गैस दानवों में भी बहुत गैस और बड़ा आकार होता है, लेकिन इतना नहीं के संयलन आरंभ हो जाये। गैस दानवों और तारों के बीच में एक और वस्तुओं की श्रेणी होती है - भूरे बौने (ब्राउन ड्वार्फ़)। यह गैस दानवों से बड़े लेकिन तारों से छोटे होते हैं। इनमें दबाव इतना नहीं होता के हाइड्रोजन का संलयन शुरू हो, लेकिन कुछ अन्य भारी तत्वों का संलयन आरम्भ अवश्य हो जाता है - जैसे कि ड्यूटेरियम और लिथियम का। वैज्ञानिकों में कुछ विवाद है कि किस आकार पर वस्तु, गैस दानव नहीं रहती और भूरा बौना बन जाती है और किस आकार पर तारा बन जाती है। अनुमान है कि बृहस्पति से १३ गुना ज़्यादा द्रव्यमान (मास) होने पर भूरा बौना और ७५ गुना ज़्यादा द्रव्यमान होने पर तारा बन जाता है।The Deuterium-Burning Mass Limit for Brown Dwarfs and Giant Planets https://web.archive.org/web/20131116001346/http://arxiv.org/abs/1008.5150 16 नवंबर 2013 , David S. Spiegel, Adam Burrows, John A. Milsom इन्हें भी देखें सौर मण्डल भूरा बौना सन्दर्भ श्रेणी:गैस दानव श्रेणी:ग्रह श्रेणी:सौर मंडल श्रेणी:खगोलशास्त्र श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना