Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एनकार्नासिओन, पैराग्वे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|एनकार्नासिओन, पैराग्वे एनकार्नासिओन पैराग्वे के इटापुआ विभाग का एक ज़िला और राजधानी शहर है। यह विभाग के दक्षिण-पूर्व में पराना नदी के दाहिने (पश्चिमी) किनारे पर अर्जेंटीना के पोसाडास शहर के ठीक सामने स्थित है। इस शहर का मूल नाम नुएस्ट्रा सेनोरा डे ला अनुन्सियासिओन डी इटापुआ था और इसके अधिकांश निवासियों द्वारा इसे गर्मियों की राजधानी माना जाता है।वाई लिव इन एनकार्नासिओन पैराग्वे https://www.livinginparaguay.com/why-live-in-encarnacion-paraguay/ लिविंग इन पैराग्वे 16 जून 2026 19 नवम्बर 2018 इतिहास अनुन्सियासिओन डी इटापुआ नामक मिशन की स्थापना पैराग्वे के जेसुइट सैन रोके गोन्ज़ेलेज़ डी सांता क्रूज़ ने 25 मार्च 1615 को पराना नदी के दक्षिणी किनारे पर की। 1926 में एक विनाशकारी एफ5 बवंडर ने शहर को तबाह कर दिया जिसमें कम से कम 300 लोग मारे गए और लगभग 500 घायल हो गए। यह दक्षिण अमेरिका इतिहास का सबसे घातक बवंडर है।1926 एनकार्नासिओन टोरनेडो https://grokipedia.com/page/1926-encarnacin-tornado ग्रोकिपीडिया 16 जून 2026 en भूगोल और जलवायु यह शहर अर्जेंटीना के पोसाडास के ठीक सामने पराना नदी के दाहिने (पश्चिमी) किनारे पर बसा है।एनकार्नासिओन https://www.britannica.com/place/Encarnacion ब्रिटानिका 17 जून 2026 en एनकार्नासिओन में आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है। गर्मियों में मौसम गर्म और उमस भरा होता है जबकि सर्दियों में मौसम सुहावना और ठंडा होता है। देश के सुदूर दक्षिण में अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह पैराग्वे का सबसे ठंडा शहर है। 1975 की सर्दियों में एनकार्नासिओन में बर्फबारी हुई जो पैराग्वे के इतिहास में पहली बार था। साल भर तापमान आमतौर पर 52°F से 90°F के बीच रहता है।क्लाइमेट एंड एवरेज वेदर ईयर राउंड इन एनकार्नासिओन https://weatherspark.com/y/29397/Average-Weather-in-Encarnaci%C3%B3n-Paraguay-Year-Round weatherspark.com 17 जून 2026 en साल की औसत सापेक्ष आर्द्रता 73% है। इन्हें भी देखें कोरियेन्टेस सन्दर्भ श्रेणी:शहर श्रेणी:पैराग्वे के शहर