411 REFERENCE · Wikipedia
बैम्बर्ग कैसल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250x250px|बैम्बर्ग कैसल।
इंग्लैंड के नॉर्दमबरलैंड में उतरी सागर के किनारे यह कैसल ५ वीं सदी से खडा है। १२ वीं सदी में ब्रिटेन के राजा हेनरी द्वितीय ने इस पर अपना अधिकार कर लिया। बाद में विक्टोरिया के एक संपन्न उद्योगपति विलियम आर्मस्ट्रांग ने इसे खरीद लिया। इस कैसल पर अब भी आर्मस्ट्रांग के वारिसों का नियंत्रण है। इसकी सुंदरता कई फिल्मकारों को शूटिंग के लिए लुभा चुकी है। इनमें रोमन पोलांस्की की १९७१ में बनी मैकबेथ भी शामिल है। यहां आर्मस्ट्रांग संघ्रालय भी है जो एक दक्ष अभियंता के रूप में आर्मस्ट्रांग की योग्यता के कई नमूने प्रस्तुत करता है। यह कैसल आम लोगों के लिए मार्च से अक्टूबर तक खुलाता है। यहां पर होली आइलैंड पर स्थित लिंडिसफेर्न कैसल भी कम भव्य नहीं और इसका भी मुंह समुद्र की ओर है। लेकिन इस कैसल पर तभी पहुंचा जा सकता है जब समुद्र में भाटा हो क्योंकि ज्वार के समय इस द्वीप को मुख्य क्षेत्र से जोडने वाला रास्ता पानी में डूब जाता है। बैम्बर्ग कैसल में प्रवेश के लिए १०.७५ डॉलर का शुल्क देना होता है।
बाहरी कड़ियाँ
बैम्बर्ग कैसल
श्रेणी:कैसल