Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बर्फ स्तूप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बर्फ स्तूप परियोजना The Ice Stupa project नहीं जल संरक्षण लद्दाख, भारत भारत स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) सोनम वांगचुक सोनम वांगचुक 2013 10 y सहयोग वित्त 7500000 परिचालित http://icestupa.org/ बर्फ स्तूप, ग्लेशियर ग्राफ्टिंग तकनीक का एक रूप है जिसके द्वारा कृत्रिम हिमनदों (ग्लेशियरों) का निर्माण किया जाता है। शंकु आकार के इन बर्फ के ढेरों को सर्दियों में पानी (जो अन्यथा व्यर्थ हो जाता) को संग्रहीत करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों के दौरान, जब पानी कम होता है, तो बर्फ स्तूपों से पिघली बर्फ फसलों के लिए पानी की आपूर्ति करती है। क्योंकि इनका आकार बौद्ध स्तूपों के समान होता है इसीलिए इन्हें बर्फ स्तूप कहा जाता है। भारत के क्षेत्र लद्दाख में सोनम वांगचुक द्वारा बर्फ स्तूप का अविष्कार किया गया और इस परियोजना को 'स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख ' द्वारा संचालित किया जाता है। यह परियोजना अक्टूबर 2013 में शुरू की गई और जनवरी 2014 में द आईस स्तूपा प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक परीक्षण परियोजना की शुरूवात हुई। 15 नवंबर 2016 को, सोनम वांगचुक को बर्फ स्तूप पर उनके काम के लिए रोलेक्स पुरस्कार फॉर एंटरप्राइज़ से सम्मानित किया गया। सन्दर्भ श्रेणी:जल संरक्षण श्रेणी:जल प्रबन्धन