411 REFERENCE · Wikipedia
ओस्त्रोह किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओस्त्रोह किला (अंग्रेज़ी: Ostroh Castle) पश्चिमी यूक्रेन के रिव्ने ओब्लास्त के ओस्त्रोह शहर में स्थित एक किला है। 14वीं, 15वीं और 16वीं सदी में यह किला शक्तिशाली ओस्त्रोह परिवार का मुख्य गढ़ था। आज के समय में यह खंडहर हो चुका है।
== अवस्थिति ==
इस किले के परिसर में चार मुख्य इमारतें हैं : गार्ड टॉवर, जहाँ ओस्त्रोह स्थानीय इतिहास संग्रहालय स्थित है, बोहोइयाव्लेन्स्का चर्च, न्यू टॉवर और वर्ष 1905 में निर्मित घंटाघर। यह किला एक छोटी, ऊँची और अंडाकार जगह पर बना है। क्षेत्र की प्राकृतिक बनावट ने इन इमारतों के समूह को सुरक्षित बनाने में मदद की है। किले का दक्षिणी और पूर्वी हिस्सा 20 मीटर ऊँची चट्टान पर बना है, और उत्तरी व पश्चिमी हिस्से शहर से गहरी खाइयों की एक शृंखला से अलग होते हैं।
== इतिहास ==
रूस पर वर्ष 1241 के मंगोल आक्रमण से पहले इस इलाके में लकड़ी की पहली किलेबंदियाँ बनाई गई थी, जिसे बाद में आक्रमण के दौरान नष्ट कर दिया गया था। वर्ष 1386 से ओस्त्रोह शहर ओस्त्रोग्स्की परिवार के अधीन था। ओस्त्रोग्स्की के शासन के दौरान ही किले का निर्माण करवाया गया, जिससे इस शहर का महत्व और बढ़ा। परिवार के संस्थापक डानिलो ओस्त्रोज़की ने बाद में शहर की सुदोवयी पहाड़ी पर इन खंडहरों का पुनर्निर्माण करवाया था।
20वीं सदी के शुरुआत में रूसी जनता संघ की स्थानीय शाखा के नेता और ओस्त्रोह के पादरी मिखाइलो तुचेम्स्की की पहल पर इस किले का जीर्णोद्धार किया गया। उस दौरान वहां एक ऐतिहासिक संग्रहालय खोला गया और वर्ष 1909-1916 के बीच तुचेम्स्की के नेतृत्व में यहां ओस्त्रोह के राजकुमारों के नाम पर एक रूढ़िवादी बंधुत्व संघ सक्रिय था।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
ओस्त्रोह
यूक्रेन के इतिहास का विश्वकोश से लेख