411 REFERENCE · Wikipedia
मंस्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मंस्टर, जर्मनी के नॉर्थ राइन वेस्टफालिया क्षेत्र में डॉर्टमुंट-एम्स नहर का एक बंदरगाह है जो डॉर्टमुंट नगर से 32 मील उत्तर-उत्तर-पूर्व स्थित है। बालुकामय मैदान में स्थित यह प्रमुख रेलमार्ग एवं वायुमार्ग का केंद्र है। इस औद्योगिक नगर में कृषि और खनन यंत्र, शैल्पिक यंत्र, साबुन, चॉकलेट, मुद्रण यंत्र, शराब, कार्डबोर्ड, साजसज्जा, एवं इमारती सामान आदि का निर्माण हाता है। रँगाई और बुनाई यहाँ का प्रसिद्ध उद्योग है। यहाँ अनाज, लकड़ी तथा भोज्य पदार्थो का व्यापार होता है। मंस्टर में विश्वविद्यालय, वेस्टफालियन संग्रहालय एवं बड़े पादरी का आवासस्थान है। द्वितीय विश्वयुद्ध के व्यापक विनाश के पहले मंस्टर मध्यकालीन भवनों एवं सड़कों के लिये विख्यात था। 12वीं, 13वीं शताब्दी का बड़ा गिरजाघर, सेंट लैंबर्ट एवं अवर लेडी गिरजाघर, गोथिक नगर भवन तथा स्टैड्टकेलर (Stadtkeller) भवन उल्लेखनीय है जो द्वितीय विश्वयुद्ध में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। स्टैड्टकेलर में प्रारंभिक जर्मन चित्रकला के अमूल्य संग्रह हैं।
श्रेणी:जर्मनी के नगर