411 REFERENCE · Wikipedia
हिलदामित लेपचा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रीमती हिलदामित लेपचा का जन्म 1956 में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के कालिम्पोंग में हुआ था। यह लोक संगीत की प्रतिपादक है । इन्हें पद्मश्री पुरस्कार 2013 में प्राप्त हुआ था।
हिलदामित लेपचा ने पारंपरिक लेपचा संगीत वाद्ययंत्र के साथ-साथ लेपचा गाने के कलाकार के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हिलदामित लेपचा का जन्म 1956 में कालिम्पोंग , दार्जिलिंग जिले पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होनें देश के भीतर व्यापक रूप से यात्रा की है, और विभिन्न संस्थानों द्वारा आयोजित कई त्योहारों में प्रदर्शन किया है। इनमें अपना उत्सव (1988), लोक उत्सव (1978), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1993) में द्वीप उत्सव और 1998 में विश्व संगीत दिवस समारोह शामिल हैं। लेपचा संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में उनके समर्पित कार्य के लिए, उन्हें क्षेत्र के कई संस्थानों द्वारा सम्मानित किया गया है। सिक्किम के लेपचा संगीत में उनके योगदान के लिए श्रीमति हिलदामित लेपचा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला ।
== सन्दर्भ ==