Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सकलडीहा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सकलडीहा उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित चंदौली जनपद की एक तहसील है। सकलडीहा एक छोटा कस्बा है, और सकलडीहा तहसील एवं सकलडीहा विकासखंड का मुख्यालय है। चंदौली जनपद में कुल 5 तहसीलें सकलडीहा चकिया चंदौली, पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं नौगढ़ हैं। सकलडीहा क़स्बे में ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भी है। जहां शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा सकलडीहा में पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, इंटर कॉलेज़ भी है। सकलडीहा में ब्लॉक मुख्यालय भी है। ब्लॉक मुख्यालय के पास कृषि विभाग है। सकलडीहा तहसील का मुख्यकार्य कृषि है। साथ ही यहां पूरे इलाके का व्यापार हब है। यहां हज़ारों लोग व्यापार के लिए रोजाना गांवों से आते हैं। सकलडीहा में अस्पताल, शिक्षा, खेल और मनोरंजन के साधन उपलब्ध है। सकलडीहा में दुर्गा माता का प्राचीन मंदिर भी है। साथ ही सकलडीहा में प्राचीन जामा मस्जिद भी है।