Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिसार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिसार Hisar Hisar Montage.jpg हिसारके दृश्य हिसार India Haryana 29.15 75.72 inline, title हरियाणा में स्थिति ज़िला हिसार ज़िला प्रान्त हरियाणा देश 301383 2011 भाषा प्रचलित हरियाणवी, हिन्दी IST +5:30 पिनकोड 125001 टेलीफोन कोड 1662 www.hisar.nic.in हिसार (Hisar) भारत के हरियाणा राज्य के हिसार ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"General Knowledge Haryana: Geography, History, Culture, Polity and Economy of Haryana," Team ARSu, 2018"Haryana: Past and Present https://web.archive.org/web/20170929095707/https://books.google.com/books?id=6n7vV0eiS3YC 29 सितंबर 2017," Suresh K Sharma, Mittal Publications, 2006, ISBN 9788183240468"Haryana (India, the land and the people), Suchbir Singh and D.C. Verma, National Book Trust, 2001, ISBN 9788123734859 यह एक प्राचीन शहर है। हिसार मंडल का ग्रन्थों में प्राचीन नाम इसियार वन या इसार वन के नाम से मिलता है। जहाँ हिसार शहर स्तिथ है यहां लौरा गौत्र के दो गांव थे बड़ा लौरासर(लौरस) एवं छोटा लौरासर(लौरस)। इन्हीं गांवों की जगह पर हिसार शहर बसाया गया था। यहां बसने वाले लौरा बाद में बालसमन्द गांव में जाकर बस गए। विवरण हिसार भारत की राजधानी नई दिल्ली के १६४ किमी पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर पड़ता है।http://hisar.nic.in/historyhisar.aspx Hisar District administration, Hisar 23 मई 2012 4 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120204105924/http://hisar.nic.in/historyhisar.aspx dead यह भारत का सबसे बड़ा जस्ती लोहा उत्पादक है।http://www.gjust.ac.in/about/hisar.htm About Hisar Guru Jambheshwar University 23 मई 2012 4 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120604100739/http://www.gjust.ac.in/about/hisar.htm dead इसीलिए इसे इस्पात का शहर के नाम से भी जाना जाता है।http://www.hisarmetal.com/index.php?option=com_content&view=article&id=62&Itemid=75 The City of Steel Hisar Metal 23 मई 2012 11 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121011051559/http://www.hisarmetal.com/index.php?option=com_content&view=article&id=62&Itemid=75 dead पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित हिसार राजकीय पशु फार्म के लिए विशेष विख्यात है। अनिश्चित रूप से जल आपूर्ति करनेवाली घग्गर एकमात्र नदी है। जलवायु शुष्क है। कपास पर आधारित उद्योग हैं। भिवानी, हिसार, हाँसी तथा सिरसा मुख्य व्यापारिक केंद्र है। अच्छी नस्ल के साँडों के लिए हिसार विख्यात है। हिसार की स्थापना सन १३५४ ई. में तुगलक वंश के शासक फ़िरोज़ शाह तुग़लक ने की थी।http://persian.packhum.org/persian/main?url=pf%3Ffile%3D00702052%26ct%3D187%26rqs%3D185%26rqs%3D186%26rqs%3D383%26rqs%3D384 Subah of Delhi Ain-e-Akbari Abul Fazl 23 मई 2012 11 सितंबर 2014 https://web.archive.org/web/20140911065902/http://persian.packhum.org/persian/main?url=pf%3Ffile%3D00702052%26ct%3D187%26rqs%3D185%26rqs%3D186%26rqs%3D383%26rqs%3D384 dead घग्गरhttp://www.haryana-online.com/geography.htm Geography of Hisar Haryana Online 23 मई 2012 1 फ़रवरी 2016 https://web.archive.org/web/20160201121800/http://www.haryana-online.com/geography.htm dead एवं दृषद्वतीhttp://www.hindunet.org/hindu_history/sarasvati/sarasvati_river/history.html Sarasvati and its tributaries द हिन्दू Universe 23 मई 2012 29 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20170329013952/http://www.hindunet.org/hindu_history/sarasvati/sarasvati_river/history.html dead नदियां एक समय हिसार से गुजरती थी। हिसार में महाद्वीपीय जलवायु देखने को मिलती है जिसमें ग्रीष्म ऋतु में बहुत गर्मी होती है तथा शीत ऋतु में बहुत ठंड होती है।http://www.ppu.edu.in/about-hisar.html Climate of Hisar PPU 27 मई 2012 5 मई 2012 https://web.archive.org/web/20120505132444/http://www.ppu.edu.in/about-hisar.html dead यहाँ हिन्दीhttp://www.ethnologue.org/show_language.asp?code=hin About Hindi SIL International 27 मई 2012 1 अक्तूबर 2007 https://web.archive.org/web/20071001003730/http://www.ethnologue.org/show_language.asp?code=hin dead एवं अंग्रेज़ी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएँ हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर ८१.०४ प्रतिशत है।http://www.census2011.co.in/census/city/41-hisar.html Census of Hisar city Government of India 23 मई 2012 १९६० के दशक में हिसार की प्रति व्यक्ति आय भारत में सर्वाधिक थी।http://www.hisarjano.com/sylabs.pdf Hisar Jano Jambh Shakti Trust 23 मई 2012 2 जून 2012 https://www.webcitation.org/6878ttFm3?url=http://www.hisarjano.com/sylabs.pdf dead नामकरण पाणिनि ने उनके ग्रंथ अष्टाध्यायी में इसुकार नाम के स्थान का उल्लेख किया है जिसे इतिहासकारों द्वारा हिसार का प्राचीन नाम माना गया है।http://www.apnahisar.com/InternalWeb/History/History.aspx About Hisar Apna Hisar 27 मई 2012 23 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120623021711/http://apnahisar.com/InternalWeb/History/History.aspx dead १३५४ ई. में जब फ़िरोज़ शाह तुग़लक ने हिसार की स्थापना की तो उन्होंने इसका नाम हिसार-ए-फिरोज़ा रखा जिसका अरबी भाषा में अर्थ होता है फिरोज़ का किला।http://hau.ernet.in/cohs/nat_seminar11.pdf National Seminar on Scenario of Women in Agriculture CCS HAU 27 मई 2012 10 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140810192456/http://hau.ernet.in/cohs/nat_seminar11.pdf dead हालांकि अकबर के काल में इसके नाम से फिरोज़ हट गया तथा इसे सिर्फ हिसार के नाम से जाना जाने लगा।http://haryanajudiciary.gov.in/index.php?trs=hishis History of District Court Hisar Punjab & Haryana High Court 27 मई 2012 17 अक्तूबर 2014 https://web.archive.org/web/20141017132605/http://haryanajudiciary.gov.in/index.php?trs=hishis dead इतिहास हिसार पर बहुत सारे साम्राज्यों का शासन रहा है। यह तीसरी सदी ई.पू. में मौर्य राजवंश का, १३वीं सदी में तुगलक वंश का, १६वीं सदी में मुगल साम्राज्य का तथा १९वीं सदी में ब्रिटिश साम्राज्य का भाग रहा है। भारत की स्वतन्त्रता के बाद यह पंजाब प्रान्त का भाग बना दिया गया किन्तु १९६६ ई. में पंजाब के विभाजन के बाद यह हरियाणा का भाग बन गया। मुस्लिम विजय के पूर्व हिसार का अर्ध बलुआ भाग चौहान राजपूतों का अपयान स्थान था। १८वीं शताब्दी के अंत में भट्टी और भटियाला लोगों ने इसे अधिकृत किया था। १८०३ ई. में अंशत: यह ब्रिटिश अधिकार में आ गया किंतु १८१० ई. तक इनका शासन लागू न हो सका। १८५७ के प्रथम स्वंत्रता युद्ध, के बाद निरापद रूप से, हिसार ब्रिटिश अधिकार में आ गया। thumb|280px|हिसार स्थित फ़िरोज़ शाह द्वारा निर्मित किला तुग़लक़ वंश के शासक बादशाह फ़िरोज़ शाह तुग़लक ने १३५४ ई. में एक दुर्ग के रूप में हिसार की स्थापना की थी।http://revenueharyana.gov.in/html/gazeteers/gazetteer_india_hisar.pdf Hisar Gazeteer Haryana Gazeteers Organisation 23 मई 2012 1 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140501213030/http://revenueharyana.gov.in/html/gazeteers/gazetteer_india_hisar.pdf dead यह शहर बाद में एक महत्त्वपूर्ण केंद्र बन गया। १७८३ ई. के दुर्भिक्ष में हिसार प्राय: पूर्णत: जनहीन हो गया था, किंतु आयरलैंड के साहसी अभियानकर्ता जार्ज थामस ने एक दुर्ग बनवाकर इसे पुन: बसाया। १८६७ ई. में हिसार की नगरपालिका का अध्ययन किया गया। यह शहर एक दीवार से घिरा है। जिसमें चार दरवाज़े हैं- नागोरी गेट, मोरी गेट, दिल्ली गेट तथा तलाकी गेट के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ फ़िरोज़ शाह के क़िले व महल के अवशेषों के साथ-साथ कई प्राचीन मस्जिदें हैं, जिनमें जहाज़ भी एक है, जो अब एक जैन मंदिर है। प्राचीन समय में यह हड़प्पा सभ्यता का मुख्य केन्द्र था। प्राचीन समय में यहाँ कई आदिवासी जातियाँ रहती थी। इन जातियों में भरत, पुरू, मुजावत्स और महावृष प्रमुख थी। कृषि और खनिज गेहूँ व कपास यहाँ की प्रमुख फ़सलें हैं। अन्य फ़सलों में चना, बाजरा, चावल, सरसों व गन्ना शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग तरह की फसलों का उत्पादन किया जाता है, मुख्य रूप से हिसार में फसलों का उत्पादन एक अच्छे स्तर पर किया जाता है। गेहूँ का हिसार जिले में रिकॉर्ड उत्पादन होता है। उद्योग और व्यापार उद्योगों में कपास की ओटाई, हथकरघा बुनाई और कृषि यंत्रों व सिलाई मशीनों के निर्माण से जुड़े उद्योग शामिल हैं। यहाँ पर कपास, अनाज और तेल के बीजों का बड़ा बाज़ार है। इस बाज़ार के लिए यह बहुत प्रसिद्ध है। यातायात और परिवहन हिसार शहर एक प्रमुख रेल व सड़क जंक्शन है। शिक्षण संस्थान CRM Jat College, CRM Jat Sr. Sec. School, CRM Jat Law College, CAV Sr. Sec. School, DAV public School, महाराजा अग्रसेन चिकित्सा महाविद्यालय, अग्रोहा, इस शहर में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, सी.सी. शाहू प्रबंधन महाविद्यालय, कृषि इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, राजकीय बहुतकनीकी, हिसार गवर्नमेंट कॉलेज और डी.एन. कॉलेज सहित कई महाविद्यालय शामिल हैं। फतेहाबाद रोड पर स्थित कल्पना चावला कॉलेज भी खासा प्रतिष्ठित संस्थान है। पर्यटन हिसार एक सुन्दर स्थान तथा पर्यटन का आकर्षक स्‍थल है। पर्यटक यहाँ पर कई ख़ूबसूरत स्थलों की सैर कर सकते हैं। यहाँ पर सम्राट अशोक के काल का एक स्तम्भ, कुषाण वंश के सिक्के व अन्य अवशेष भी मिले हैं। कुल मिलाकर हिसार बहुत ख़ूबसूरत है और पर्यटक यहाँ पर अनेक ख़ूबसूरत स्‍थान देख सकते हैं। पर्यटक स्थलों की सैर के बाद यहाँ पर अनेक ऐतिहासिक इमारतों की यात्रा की जा सकती है। जनसंख्या २०११ की जनगणना के अनुसार हिसार की जनसंख्या ३०१,२४९ है। हिसार भारत का १४१वां सर्वाधिक आबादी वाला शहर है।Cities having population 1 lakh and above, Census 2011 http://www.censusindia.gov.in/2011-prov-results/paper2/data_files/India2/Table_2_PR_Cities_1Lakh_and_Above.pdf Census of India, 2011 31 मई 2012 पुरुष ५४ प्रतिशत आबादी का गठन करते हैं जबकि महिलाएँ ४६ प्रतिशत आबादी का गठन करती हैं। यहाँ लिंग अनुपात ८४४ महिला प्रति हजार पुरुष है। औसत साक्षरता दर ८१.०४ प्रतिक्षत है: पुरुष साक्षरता दर ८६.१३ प्रतिक्षत है जबकि महिला साक्षरता दर ७५.०० है। हिन्दु हिसार की लगभग ९७ प्रतिशत आबादी का गठन करते हैं तथा मुस्लिम, जैन, सिख और इसाई बाकी आबादी का गठन करते हैं।http://censusindia.gov.in/Dist_File/datasheet-0612.pdf Census 2001 गृह मंत्रालय, GOI 27 मई 2012 १९वीं सदी में हिसार में आर्य समाज बहुत सफल हुआ और इसमे लाला लाजपत राय का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान था। अग्रहरि जाति के लोग हिसार को अपना जन्मस्थान मानते हैं। हिसार के कुछ प्रमुख व्यक्तित्व राजनीतिज्ञ भजनलाल - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - दिल्ली के मुख्यमंत्री कुलदीप बिश्नोई- बिश्नोई महासभा संरक्षक सुभाष चन्द्रा- राज्यसभा सदस्य खिलाड़ी साइना नेहवाल गीतिका जाखड़ ललिता सहरावत व्यवसायी नवीन जिंदल सुभाष चंद्रा साहित्यकार सूरदास विष्णु प्रभाकर स्वतन्त्रता सेनानी राजा जाटवान मलिक देपल(दीपालपुर)- कुतुबुद्दीन ऐबक से भयंकर युद्ध करके हांसी को आजाद करवाया। युद्ध 3 दिन 3 रात तक जारी रहा और लेकिन जाटवान की सेना बहुत कम थी। अतः अंत में वे लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। चौधरी न्योन्दराम बुरा -1857 में हांसी लाल सड़क पर कुचले जाने वाले प्रथम क्रांतिकारी। ये रोहनात गांव के निवासी थे। लाला हुकमचन्द जैन - 1857 की क्रांति के शहीद। चौधरी मनीराम शेहरावत खरड़ अलीपुर- दिल्ली में जॉर्ज पंचम की मूर्ति को तोड़ने पर इन्हें आंग्रेजो ने कारावास की सजा दी थी। अधिक संसूचना एम् एम् जुनेजा द्वारा लिखित हिसार का इतिहास: आरंभ से स्वतंत्रता तक, १३५४-१९४७; वर्ष १९८९, हरियाणा: मोडर्न बुक कं., ४८४ पृष्ठ; ISBN 0439410233 एम् एम् जुनेजा द्वारा लिखित हिसार शहर: स्थान तथा शख़्सियत; वर्ष २००४, हरियाणा: मोडर्न पब्लिशर्स, ७४४ पृष्ठ इन्हें भी देखें हिसार ज़िला हिसार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र बाहरी कड़ियाँ हिसार का आधिकारिक जालस्थल हिसार की नगर निगम का आधिकारिक जालस्थल https://web.archive.org/web/20120225172948/http://hisar.nic.in/mchisar.aspx 25 फ़रवरी 2012 हिसार पुलिस का आधिकारिक जालस्थल हिसार की स्थान-विवरणिका https://web.archive.org/web/20140501213030/http://revenueharyana.gov.in/html/gazeteers/gazetteer_india_hisar.pdf 1 मई 2014 सन्दर्भ 2 श्रेणी:हरियाणा के शहर श्रेणी:हिसार ज़िला श्रेणी:हिसार ज़िले के नगर