Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तिगरिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिसम्बर 2017 तिगरिया गांव राजस्थान के अलवर जिले की कठूमर तहसील मे स्थित है जो ग्राम पंचायत मुख्याल भी है। तिगरिया गांव अलवर जिला मुख्यालय से पूर्व दिशा मे ४८ किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। तिगरिया गांव मे कई जातियों के लोग निवास करते है जिनमे मुख्यतः मीणा, जाट, राजपूत, ब्राहमण, जावट, जोगी(नाथ) तथा एक घर मेहतर जाति का भी निवासरत है। वर्तमान मे गांव के अन्दर सीनियर सैकेण्डरी विधालय है जो कुछ ही दिनो पहले क्रम्रोन्नत हुआ है तथा गांव के अन्दर एक प्राईवेट स्कूल भी है। तिगरिया गांव मे प्रतिवर्ष १४ जनवरी यानी मकर संक्रान्ति को कुश्ती-दंगल होता है जिसमे आस पडौस के जिलो तथा राज्यो के नामी पहलवान कुश्ती लडने आते है। तिगरिया गांव की वर्ष २०११ की जन्संख्या के अनुसार गांव मे कुल २६७ घर बसे हुवे है तथा कूल जन्सख्या १६५७ है जिसमे पुरुष ९०२ व महिला ७५५ है तथा साक्षरता दर ७४.२९ प्रतिशत है, गांव के लोगो का मुख्य व्यवसाय कृषी है जो ज्यादातर सिंचित भूमी पर आधारित है गांव मे कृषी की मुख्य फसल सरसो, गेहुं, बाजरा, ज्वार, ग्वार आदि है। तिगरिया गांव पंचायत मुख्यालय पर पहले एक आयुर्वेदिक औषधालय था जो ग्रामिणो की उदासिनता के कारण पंचायत मे स्थित गांव रामनगर मे चला गया वर्तमान मे गांव मे चिकित्सालय की व्यवस्था नही है।राजेश कुमार ग्रीमीण इतिहास तिगरिया गांव ग्राम पंचायत के रूप मे वर्ष १९५२ मे राजस्थान मे पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के समय तिगरिया गांव बडौदाकान ग्राम पंचायत मे सम्लित था जिसमे उस समय कूल १४ गांव शामिल थे उस समय बडौदाकान ग्राम पंचायत का सरपंच श्री रामजीलाल जैन निवार्चित हूआ था जो वर्ष १९६२ तक रहा तथा बाद मे वर्ष १९६२ मे राज्य सरकार द्वारा तिगरिया, भवनपुरा, रामनगर, बूलाहेडी व बायडा गांव को सम्लित कर तिगरिया ग्राम पंचायत का गठन किया गया था। तिगरिया ग्राम पंचायत मे प्रथम बार वर्ष १९६२ मे सरपंच पद के चूनाव हुये जिसमे श्री रामसहाय मीना निवासी तिगरिया का बास को संरपच निवार्चित किया गया जो १५ वर्षो तक चुनाव नही होने से वर्ष १९७७ तक लगातार सरपंच रहे। तिगरिया ग्राम पंचायत मे प्रथम महिला सरपंच श्रीमती धप्पीदेवी निवासी तिगरिया का बास वर्ष २००० मे चूनी गई थी। तिगरिया ग्राम पंचायत अब तक रहे सरपंचो की सूची निम्नानुसार है।विरेन्द्र सिंह चौधरी पंचायत रिकोर्डानुसार सरपंचो की सूची क्रम स. नाम सरपंच निवासी वर्ष फोटो १ स्व.श्री रा मसहाय मीना || गांव तिगरिया का बास || १९६२-१९७७ || २ स्व श्री कलूवा चौधरी गांव भवनपुरा १९७७-१९८२ ३ श्री मदनलाल मीना गांव तिगरिया का बास १९८२-१९८७ ४ श्री रामस्वरुप चौधरी गांव भवनपुरा १९८७-१९९० ५ श्री मदनलाल मीना गांव तिगरिया का बास १९९०-१९९५ ६ श्री रामस्वरुप चौधरी गांव भवनपुरा १९९५-२००० ७ श्रीमती धप्पीदेवी मीना गांव तिगरिया का बास २०००-२००५ ८ श्री गुलाब मीना गांव तिगरिया का बास २००५-२००८ ९ श्रीमती कमला देवी गांव रामगनर २००८- १० श्री रमेश मीना गांव बुलाहेडी २००८-२००९ ११ श्री मंगतुराम मीना तिगरिया का बास २००९-२०१० १२ श्री पप्पुराम मेहत्रर गांव भवनपुरा २०१०-२०१५ </gallery> १३ श्री विरेन्द्र चौधरी गांव तिगरिया २०१५ से लगातार राजेश कुमार निर्वाचन आयोग व पंचायत रिकोर्ड सन्दर्भ