Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विसर्प (रोग)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|चेहरे पर विसर्प संक्रमण विसर्प त्वचा की ऊपरी परत का एक आम जीवाणु संक्रमण है जो त्वचा के अंदर मौजूद ऊपरी लसीका वाहिकाओं तक फैल जाता है। इसकी पहचान त्वचा पर उभरे हुए, साफ़ तौर पर दिखने वाले, छूने पर दर्द करने वाले और गहरे त्वग्रक्तिमा से होती है। ये आमतौर पर चेहरे या पैरों पर होते हैं लेकिन त्वचा पर कहीं भी हो सकते हैं। यह सेल्युलाइटिस का एक प्रकार है और संभावित रूप से गंभीर है।Erysipelas https://dermnetnz.org/topics/erysipelas DermNet® 30 जून 2026 en 26 अक्टूबर 2023 संकेत और लक्षण अक्सर इसके लक्षण अचानक दिखाई देते हैं। संक्रमण के शुरुआती 48 घंटों के अंदर प्रभावित लोगों को बुखार, कंपकंपी, ठंड लगना, थकान, सिरदर्द और उल्टी हो सकती है और वे आम तौर पर अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं।Ferri Fred F. Ferri's Clinical Advisor 2019 E-Book: 5 Books in 1 Elsevier Health Sciences 978-0-323-55076-5 https://books.google.co.in/books?id=-L5dDwAAQBAJ&pg=PA523&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false 30 जून 2026 en त्वग्रक्तिमा पट्टिका तेज़ी से बढ़ती है और इसके किनारे उभरे हुए और साफ़ तौर पर अलग दिखाई देते हैं। यह सूजा हुआ दिख सकता है छूने पर सख्त, गर्म और संवेदनशील महसूस हो सकता है और इसकी बनावट संतरे के छिलके जैसी हो सकती है। इससे बहुत ज़्यादा दर्द हो सकता है। कारण आमतौर विसर्प पर जीवाणु स्ट्रेप्टोकोकस पायोजेन्स की वजह से होता है जिसे समूह ए, बी-हीमोलिटिक स्ट्रेप्टोकोकी भी कहा जाता है। संक्रमण फैलाने वाले जीवाणु त्वचा में मामूली चोट, काटने (इंसान, कीड़े या जानवर के), शल्यचिकित्सा के चीरे, अल्सर, जलने या रगड़ लगने से प्रवेश कर सकते हैं। उपचार आमतौर पर विसर्प का उपचार एमोक्सिसिलिन, सेफालेक्सिन या क्लोक्सासिलिन प्रतिजैविक दवाओं द्वारा किया जाता है। सामान्यतः इनको पांच दिनों तक मुंह से लिया जाता है हालांकि कभी-कभी लंबे समय तक भी लिया जा सकता है।The WHO AWaRe (Access, Watch, Reserve) antibiotic book https://www.who.int/publications/i/item/9789240062382 www.who.int 30 जून 2026 en दोबारा संक्रमण के जोखिम के कारण शुरुआती स्थिति ठीक होने के बाद कभी-कभी बचाव के तौर पर प्रतिजैविक का इस्तेमाल किया जाता है। सन्दर्भ श्रेणी:रोग श्रेणी:स्वास्थ्य श्रेणी:संक्रमण