411 REFERENCE · Wikipedia
राजनीति (२०१० फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2018
राजनीति Ranbir Kapoor snapshot - Rajneeti.jpg सिनेमाघरो में दर्शाया गया पोस्टर प्रकाश झा प्रकाश झारोनी स्क्रूवाला पटकथाअन्जम राजाबलीप्रकाश झाकहानीप्रकाश झा अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, नसीरुद्दीन शाह, मनोज वाजपेयी, सारा थॉमसन पार्श्व संगीत:वेन शार्पसंगीत:प्रीतमशांतनु मोइत्राआदेश श्रीवास्तववेन शार्प सचिन कृष्ण संतोश प्रकाश झा प्रोडक्शनवाकवाटर मीडियायू टी वी मोशन पिक्चर्स भारत हिन्दी २०.९१ मिलियन अमेरिकी डॉलर 2010 6 4
राजनीति बालीवुड में जून, २०१० में प्रदर्शित भारतीय राजनीति पर बनायी गयी फिल्म है। इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा है जिन्होनें पूर्व में गंगाजल जैसी फिल्मों का निर्देशन एवं निर्माण किया है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी एवं नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में है। प्रीतम चक्रवर्ती, शांतनु मोइत्रा, आदेश श्रीवास्तव तथा वेन शार्प ने फिल्म में संगीत दिया है।http://www.timescontent.com/tss/showcase/virtual/photos/93/Katrina-Kaif/1/d/Katrina_Kaif.html टाईम्स कन्टेन्ट डाट काम 5 जून 2010 https://web.archive.org/web/20100605055024/http://www.timescontent.com/tss/showcase/virtual/photos/93/Katrina-Kaif/1/d/Katrina_Kaif.html 5 जून 2010 live http://www.filmicafe.com/movie_page.php?movie_id=916 फिल्मी कैफे डाट काम 5 जून 2010 https://web.archive.org/web/20100523220710/http://www.filmicafe.com/movie_page.php?movie_id=916 23 मई 2010 dead
इस फिल्म का प्रदर्शन भारत में में ४ जून, २०१० को आरंभ हुआ था। फिल्म का अधिकतर भाग भोपाल में फिल्माया गया है। कुछ क्षेपक मुंबई में जोड़े गए हैं, जिनमें कुछ गानों के फिल्मांकन के अलावा पार्श्व में उनको दृश्य से संबद्ध किया गया है। भरपूर दृश्यों के साथ इसका संपादन मुंबई के एडिटिंग स्टूडियो में किया गया है। इस चलचित्र के निर्देशक ने अपने व्यवसाय का आरंभ ही इस तरह के काम से किया था और बीच में नियमित सिनेमा की तरह एक दो फिल्में बनाकर शांत हो गए। प्रकाश झा ने जब अजय देवगन और काजोल को लेकर फिल्म:दिल क्या करे बनाई, तभी से उनको अपनी फिल्म के लिए एक स्थायी नायक मिला। गंगाजल और अपहरण के उनके अनुभव अजय देवगन के साथ बड़े अच्छे रहे और शायद यही कारण है कि राजनीति फिल्म का भी वे एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं।
फिल्म के साथ दिग्गज निर्देशक के रूप में प्रकाश झा का नाम जुड़ा होना ही बड़ी बात नहीं बल्कि फिल्म की पूरी चरित्र-सूची (स्टार कास्ट) पर दृष्टिपात करना फिल्म के बारे में अनुमान लगाने के लिये आवश्यक है। अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण रोल कर रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कायाल्प भी दर्शनीय है अब से पहले ग्लैमडॉल के रूप में जानी जाती रहीं कैटरीना इस बार हल्के रंगों वाली सूती साड़ी में दिखायी दी।
कथानक
फिल्म-समीक्षकों के अनुसार, राजनीति फिल्म का ढांचा प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत से प्रेरित है। इस फिल्म की पटकथा मुख्यतः भारतीय राजनीति एवं महाभारत पर आधारित है जिसमें आज की राजनीति में अजय देवगन को कर्ण जैसी, मनोज वाजपेई को दुर्योधन तथा नाना पाटेकर को श्रीकृष्ण की भुमिका निभाते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में विभिन्न राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा की गयी है। इस फिल्म में एक राजनितिक दल एवं परिवार के आपसी फूट के कारण सृजित हुई महाभारत का चित्रण किया गया है। इस फिल्म के मुख्य किरदारों में रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ एवं अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा बताते हैं कि आपको महाभारत के पात्र तो हर जगह मिल सकते हैं, यह एक ऐसा महाकाव्य है, जिसमें सभी तरह के पात्र हैं, उसमें सभी तरह की मंशाएं और प्रवृत्तियां हैं, सभी प्रकार की मानसिकता और घटनाएं वहां मिल जाती हैं और परस्पर संबंधों की जटिलताएं भी महाभारत में हैं। राजनीति में महाभारत के पात्रों के शेड्स मिल सकते हैं। किरदारों के बीच के संघर्ष में भी समानताएं दिखायी गयी हैं। इस तरह के एपिक से दर्शक स्वाभाविक रूप से प्रभावित होते हैं। राजनीति की पूरी फिल्मांकन भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में हुई है।http://in.jagran.yahoo.com/cinemaaza/cinema/aalekh/201_205_301166.html जागरण डाट काम 5 जून 2010 https://web.archive.org/web/20100509100508/http://in.jagran.yahoo.com/cinemaaza/cinema/aalekh/201_205_301166.html 9 मई 2010 dead
विवाद
राजनीति के प्रदर्शन के इस वातावरण में एक बार फिर राजनीतिक सिनेमा तथा राजनीतिक यथार्थ को लेकर विवाद शुरू हो गये। प्राय: राजनीतिक विषय पर बनने वाले सिनेमा में विवाद का भी अपना स्थान होता है। विवाद कितने सार्थक होते हैं यह तो वही जाने जो इसके मूल में होते हैं, मगर इस तरह की गतिविधियों के साथ कुछ अलग तरह की कठनाईयाँ होती है जिससे ख्याति मिलती है और कई बार फिल्म को लेकर एकाएक दर्शकों में जिज्ञासा और बलवती हो उठती है। प्रकाश झा को अपनी पिछली फिल्म के समय भी प्रदर्शन के पहले विरोधी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। अब वे स्वयं राजनीति का हिस्सा हैं, चुनाव लड़ते हैं और आगे भी लड़ेंगे। इन सबके बीच राजनीति फिल्म का बनना अपने आप में महत्वपूर्ण घटना है।
ताजा विवाद ये है कि भारत की राष्ट्रीय पार्टियों में से एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह चाहती थी कि फिल्म के कुछ दृश्य हटाए जाएं। फिल्म को जब सेंसर बोर्ड के पास ले जाने से पूर्व कांग्रेस के तीन प्रतिनिधियों ने पूरी फिल्म को देखा। इसमें कांग्रेस के टॉम वडक्कन, पंकज शर्मा और संजीव भार्गव ने फिल्म को ए प्रमाणपत्र देने की मांग की थी। कांग्रेस के प्रतिनिधि फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जता रहे हैं, विशेष रूप से उन दृश्यों पर जिसमें गालियों का प्रयोग किया गया है। इसे हटाने करने की मांग की गई है। ऐसे ही कैटरीना कैफ और अर्जुन रामपाल के बीच फिल्माये गए प्रणय प्रसंग के दृश्य भी कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहें है। इसे भी हटाने की मांग उठ रही है। इससे पहले जब फिल्म में कैटरीना कैफ को लेने की घोषणा की गई थी तो इस पर भी काफी विवाद हुआ था। उस समय चर्चा हुई थी कि प्रकाश झा सोनिया गांधी पर फिल्म बनाना चाह रहे हैं और इसके पीछे तर्क दिया गया था कि सोनिया गांधी की तरह कैटरीना कैफ की भी हिंदी काफी कमजोर है। वैसे भी जब भोपाल में फिल्म का फिल्मांकन शुरु हुआ तो कैटरीना कैफ ने सोनिया की तरह साड़ी और श्रृंगार अपनाया था। हालांकि इस फिल्म के निर्माता प्रकाश झा शुरु से इन बातों का खंडन करते आ रहे हैं।http://samaylive.com/entertainment-hindi/83856.html समयलाइव डाट काम 5 जून 2010 https://web.archive.org/web/20160403103654/http://www.samaylive.com/entertainment-hindi/83856.html 3 अप्रैल 2016 dead
राजनीति, पहली ऐसी बड़ी राजनीति विषयक फिल्म है जिसमें एक साथ अजय देवगन, नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेयी, अर्जुन रामपाल, रणबीर कपूर, नाना पाटेकर आदि बड़े कलाकार काम कर रहे हैं।
संगीत
फ़िल्म का संगीत प्रीतम चक्रवर्ती, शांतनु मोइत्रा, आदेश श्रीवास्तव तथा वेन शार्प द्वारा रचित है, जबकि इरशाद कामिल, गुलज़ार, समीर तथा स्वानंद किरकिरे द्वारा इसके गीत लिखे गए हैं। फिल्म की संगीत एल्बम सोनी म्यूजिक द्वारा १४ मई २०१० को रिलीज़ की गयी थी।
गीत सूची गायक - भीगी सी भागी सी मोहित चौहान, अंतरा मित्रा प्रीतम इरशाद कामिल 4:37 - मोरा पिया आदेश श्रीवास्तव आदेश श्रीवास्तव समीर 5:44 - इश्क़ बरसे प्रणव विश्वास, हंसिका अय्यर, स्वानंद किरकिरे शांतनु मोइत्रा स्वानंद किरकिरे 4:36 - धन धन धरती शंकर महादेवन वेन शार्प गुलज़ार 4:41 - मोरा पिया ट्रांस मिक्स कविता सेठ आदेश श्रीवास्तव समीर 5:44 - इश्क़ बरसे द बॉम्बे बाउंस क्लब मिक्स प्रणव विश्वास, हंसिका अय्यर, स्वानंद किरकिरे शांतनु मोइत्रा स्वानंद किरकिरे 3:53 - मोरा पिया ट्वाईलाईट मिक्स आदेश श्रीवास्तव आदेश श्रीवास्तव समीर 5:32 - धन धन धरती कॉल ऑफ़ द सॉइल सोनू निगम वेन शार्प गुलज़ार 4:35
बाक्स आफिस रिपोर्ट
इस फिल्म नें बाक्स आफिस पर अच्छी शुरुवात की है। इस फिल्म के पहले दिन के सभी शो लगभग हाऊस फुल थे।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक
http://www.raajneeti.net/
डाटाबेस
1291465
yes
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना