Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शम्भुनाथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ शम्भुनाथ (जन्म : 21 मई 1948, देवघर (झारखण्ड)) हिन्दी के प्रतिष्ठित आलोचक, साहित्यकार तथा कोशकार हैं। उन्होने कलकत्ता विश्वविद्यालय में 1979 से 2014 तक अध्यापन किया। 2006-08 के बीच केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा के निदेशक रहे। वे भारतीय भाषा परिषद के निदेशक हैं। उनके प्रधान सम्पादकत्व में सन २०१९ में हिंदी साहित्य ज्ञानकोश का सात खण्डों में प्रकाशन हुआ। कृतियाँ संस्कृति की उत्तरकथा (2000), धर्म का दुखान्त (2000), दुस्समय में साहित्य (2002), हिन्दी नवजागरण और संस्कृति (2004), सभ्यता से संवाद (2008), रामविलास शर्मा (2011), भारतीय अस्मिता और हिन्दी (2012), कवि की नई दुनिया (2012), राष्ट्रीय पुनर्जागरण और रामविलास शर्मा (2013), उपनिवेशवाद और हिंदी आलोचना (2014), प्रेमचन्द का हिन्दुस्तान: साम्राज्य से राष्ट्र (2014)। प्रमुख सम्पादन जातिवाद और रंगभेद (1990), गणेश शंकर विद्यार्थी और हिंदी पत्राकारिता (1991), राहुल सांकृत्यायन (1993), आधुनिकता की पुनर्व्याख्या (2000), रामचन्द्र शुक्ल के लेखों का बांग्ला अनुवाद ‘संचयन’ (1998), सामाजिक क्रांति के दस्तावेज (दो खंड, 2004), 1857, नवजागरण और भारतीय भाषाएँ (2007), भारतेन्दु और भारतीय नवजागरण (2009), संस्कृति का प्रश्न: एशियाई परिदृश्य (2011), हिंदी पत्राकारिता: हमारी विरासत (दो खंड, 2012), शब्द का संसार (2012), हिन्दी नवजागरण : बंगीय विरासत (दो खण्ड), प्रसाद और राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन (2013)। हिंदी साहित्य ज्ञानकोश (सात खण्डों में ; २०१९) आलोचना साहित्य और जनसंघर्ष, मिथक और आधुनिक कविता, प्रेमचंद का पुनर्मूल्यांकन, बौद्धिक उपनिवेशवाद की चुनौती और रामचंद्र शुक्ल, दूसरे नवजागरण की ओर, धर्म का दुखांत, संस्कृति की उत्तरकथा, दुस्समय में साहित्य, हिंदी नवजागरण और संस्कृति, सभ्यता से संवाद, रामविलास शर्मा, भारतीय अस्मिता और हिंदी, कवि की नई दुनिया सम्मान देवीशंकर अवस्थी पुरस्कार, रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान) श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार