Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय Indraprastha College for Women "Truth Love Knowledge Service" १९२४ दिल्ली विश्वविद्यालय डॉ. बबली मोइत्रा सर्राफ़http://www.ipcollege.com/collegefaculty.htm Faculty Ipcollege.com 2011-02-20 https://web.archive.org/web/20100105123220/http://www.ipcollege.com/collegefaculty.htm 5 जनवरी 2010 dead २२०० से अधिक सिविल लाइंस, दिल्ली आई.पी (IP) 21 acre m2 दिल्ली विश्वविद्यालय ipcollege.du.ac.inipcollege.org इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय जिसे इंद्रप्रस्थ कॉलेज या आईपी कॉलेजMusic fest at Indraprastha College heldजून 2020 InternetArchiveBot Indian Express, September 3, 2002. भी कहा जाता है, की स्‍थापना १९२४ में हुई थी। यह दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय का सबसे पुराना महिला महाविद्यालय है।Indraprastha College for Women https://web.archive.org/web/20090423102856/http://du.ac.in/collegedetails.htm?college_name=Indraprastha%20College%20for%20Women 23 अप्रैल 2009 University of Delhi Website.Women, education and politics: the women's movement and Delhi's Indraprastha College, by Meena Bhargava, Kalyani Dutta. Oxford University Press, 2005. ISBN 0-19-566911-8. Page 9.http://www.india9.com/i9show/Indraprastha-College-for-Women-16944.htm Indraprastha College for Women India9.com 2005-10-14 2011-02-20 https://web.archive.org/web/20161110112408/http://www.india9.com/i9show/Indraprastha-College-for-Women-16944.htm 10 नवंबर 2016 live इसका आरंभ चांदनी चौक के जामा मसजिद क्षेत्र के छिप्‍पीवाड़ा में एक पुरानी हवेली की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में तीन छात्राओं से हुआ। १९३० में स्नातक पाठ्यक्रम आरंभ हुए एवं १९३८ में विश्‍वविद्यालय द्वारा इन्‍द्रप्रस्‍थ महाविद्यालय को स्नातक महाविद्यालय के रूप में मान्‍यता मिली। कुछ वर्ष पश्‍चात् यह महाविद्यालय सिविल लाइन्‍स क्षेत्र के चन्‍द्रावली भवन में स्‍थानांतरित कर दिया गया और तदुपरांत १९३८ में इसे ब्रिेटिश कमांडर-इन-चीफ के अलीपुर रोड (वर्तमान शाम नाथ मार्ग) स्थित अलीपुर हाउस वाले कार्यालय-सह-आवास में पुन: स्‍थानांतरित कर दिया गया। इतिहास थियोसॉफिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया से संबद्ध समाजसेवियों के प्रयासों से मूल विद्यालय और महाविद्यालय विकसित हुआ। उन्‍हें थियोसॉफिस्‍ट श्रीमती एनी बेसेंट से प्रेरणा मिली थी। एनी बेसेंट ने उत्तर भारत की महिलाओं को शिक्षित करने का उस समय बीड़ा उठाया ज‍बकि महिलाएँ घर की चारदीवारी तक ही सीमित थीं। उन्‍हें ऐसा लगता था कि विवाह और मातृत्‍व ही उनकी नियति है।इंद्रप्रस्थ महाविद्यालय https://web.archive.org/web/20170316025142/http://hindi.ipcollege.ac.in/Viewtopics.aspx?MenuId=%E0%A4%87%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8_381 16 मार्च 2017 -इतिहास। आधिकारिक जालस्थल पर अगले दशकों में इस महाविद्यालय की दृष्टि और व्‍यापक हुई जिसमें महिलाओं के समग्र विकास और सशक्तिकरण पर बल दिया जाता रहा है। इन्‍द्रप्रस्‍थ महाविद्यालय ने राष्‍ट्रीय आंदोलन, शिक्षा सुधार आंदोलन और महिला आंदोलन में भाग लिया है और आज यह अपने आप में ही एक आंदोलन है। शिक्षा और सेवाओं के क्षेत्र में इसकी गौरवशाली परंपरा है जिसका पिछले वर्षों में विकास हुआ है। एक सुन्‍दर भवन में अवस्थित इन्‍द्रप्रस्‍थ महाविद्यालय १४.५ एकड़ के हरे-भरे परिसर में अवस्थित है। २००२ में इसके भवन को विरासत का दर्जा प्रदान किया गया।उपनिवेशीय दिल्‍ली के लिए यह महाविद्यालय मील का पत्‍थर है। अब जबकि यह महाविद्यालय अपनी स्‍थापना की शताब्‍दी मनाने के पथ पर अग्रसर है तो यहाँ अनेक शैक्षणिक और अवसंरचनात्‍मक स्‍त्रोतों को जोड़ा गया है। यहाँ अपनी मूल दृष्टि, वंचितों का सशक्तिकरण और उन्‍हें मुख्‍यधारा में शामिल करने का सदैव ध्‍यान रखा जाता है। छात्रावास सुविधा महाविद्यालय में दो छात्रावास हैं: इन्‍द्रप्रस्‍थ महिला छात्रावास कलावती गुप्‍ता छात्रावास इन दोनों छात्रावासों में ५०० छात्राओं के रहने की व्‍यवस्‍था है। इन्‍द्रप्रस्‍थ महिला छात्रावास में १९६ छात्राओं के रहने की व्‍यवस्‍था है जबकि कलावती गुप्‍ता छात्रावास जुलाई २०१७ से आरंभ होने वाले सत्र में पुन: खुल जाएगा। यहाँ कुल ३०४ छात्राओं के रहने की व्‍यवस्‍था होगी। सुविधाएं महाविद्यालय के पुस्तकालय में बुक बैंक तथा दिव्यांग छात्राओं के लिए लिफ्ट की सुविधा उपलब्‍ध है।https://sites.google.com/a/ip.du.ac.in/library_ip/ Indraprastha College Library 15 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20170316025359/https://sites.google.com/a/ip.du.ac.in/library_ip/ 16 मार्च 2017 live यहाँ ८० कम्‍प्‍यूटरों से युक्‍त आई.सी.टी. सेंटर भी है। महाविद्यालय में संपादन की सुविधाओं से युक्‍त स्‍टूडियो और प्रोडक्‍श्‍न सेंटर, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के माध्‍यम से विश्‍वव्‍यापी प्रसारण सुविधाओं से युक्‍त सामुदायिक रेडियो के लिए हब, दृश्‍य-श्रव्‍य संसाधन केन्‍द्र, संगोष्‍ठी कक्ष, अत्‍याधुनिक सम्‍मेलन कक्ष, 586 सीटों की क्षमता वाला पूर्णत: वातानुकूलित ऑडिटोरियम, प्रदर्शनियों के लिए चार प्रकोष्‍ठ, सुपरिष्‍कृत प्रयोगशालाएँ और महाविद्यालय की शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों के लिए सहायक अन्‍य अवसंरचनाएँ उपलब्‍ध हैं। महाविद्यालय में खेल का विशाल मैदान है। यहाँ तरणताल, क्‍लाइम्बिंग वॉल, वॉकिंग ट्रैक, व्‍यायामशाला, शूटिंग रेंज, फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएँ उपलब्‍ध हैं। महाविद्यालय द्वारा अनेक पाठ्येतर गतिविधियों को प्रोत्‍साहन दिया जाता है। इसके पास 26 सीटों वाली बस भी है। महाविद्यालय की विशाल अवसंरचना को संभालने के लिए बिजली का पूरा बैक-अप है जिससे कि महाविद्यालय की गतिविधियाँ बाधामुक्‍त चल सकें। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:दिल्ली के कॉलेज श्रेणी:भारत के कॉलेज श्रेणी:एशिया के कॉलेज श्रेणी:महिला विश्वविद्यालय